• 12/05/2024

शादीशुदा महिला से गैंगरेप, पुलिस ने भी नहीं सुनी पीड़िता की गुहार… न्याय के लिए कोर्ट पहुंचा परिवार

शादीशुदा महिला से गैंगरेप, पुलिस ने भी नहीं सुनी पीड़िता की गुहार… न्याय के लिए कोर्ट पहुंचा परिवार
Spread the love

एक विवाहिता के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। विवाहिता ने पड़ोसी और उसके दो साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना उस वक्त हुई, जब विवाहिता मवेशियों के लिए बाड़े में चारा लेने गई थी। पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने भी मामले में कार्रवाई नहीं की।

घटना यूपी के फतेहपुर जिले की है। पीड़िता के पति की ओर से पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई गई कि उसकी 30 वर्षीय पत्नी इसी साल 18 फरवरी को रात आठ बजे घर के पास स्थित मवेशी बाड़े में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। इस दौरान वहां पर पहले से पड़ोसी अशोक कुमार सिंह अपने दो साथियों के साथ घात लगाकर बैठा था। तीनों ने पत्नी को दबोच लिया और इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया।

आरोपियों ने किसी से घटना का जिक्र करने पर पत्नी समेत पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। इससे पत्नी डरी-सहमी रहमी रही। कुछ देर बाद उसने हिम्मत जुटाकर परिजनों को आपबीती बता दी, लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस ने घटना को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। जिसके बाद महिला ने कोर्ट की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों पर गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है।

Related post

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में 5 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप और अप्राकृतिक कृत्य, घिनौनी वारदात का वीडियो बनाकर किया वायरल

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में 5 साल की बच्ची…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में एक 5 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप और अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। यही…