• 12/05/2024

शादी के मंडप से दूल्हे को उठा ले गई गर्लफ्रेंड, मेहमानों के उड़ गए होश 

शादी के मंडप से दूल्हे को उठा ले गई गर्लफ्रेंड, मेहमानों के उड़ गए होश 
Spread the love

शादी के मंडप में एक अजीबोगरीब वारदात हुई है। मुंह में स्कार्फ बांधे एक लड़की स्टेज पर आई और दूल्हे का हाथ पकड़ कर उसे वहीं से ले गई। गांववालों ने जब पूछताछ की तो पता चला कि वह लड़की कोई और नहीं बल्कि दुल्हे की गर्लफ्रेंड है। जिसके बाद गहमा गहमी की स्थिति बन गई और खूब बवाल हुआ।

दरअसल, कांकेर शहर के पास कोकापुर गांव में 10 मई को गांव की लड़की की शादी थी। बारात मगरलोड तहसील के ग्राम साजाडीह से आई थी। दूल्हा पुलिस विभाग में आरक्षक है। बारात परघाने के बाद रस्म अदायगी हुई और दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर टिकावन की रस्म करने बैठे, तभी एक युवती आई, जिसके चेहरे पर स्कार्फ बंधा था। वह सीधे स्टेज पर चढ़ गई और टिकावन की रस्म करते दूल्हे के चेहरे पर तिलक लगाया और उसका हाथ पकड़ कर खींचते हुए बाहर ले गई।

युवती ने बताया कि वह तिल्दा नेवरा की रहने वाली है। युवक से उसकी दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई और जल्द ही दोनों की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। युवती ने बताया,”तीन साल तक प्रेम संबंध में रहने के दौरान युवक ने शादी का वादा मुझसे किया था। वह मुझे ही बिना बताए दूसरी जगह शादी रचा रहा है, जो मेरे साथ अन्याय है।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…
जन्म देने वाली मां ने ही छिन ली बच्चों की जिंदगी, दो मासूम बच्चों के साथ महिला ने जहर खाकर की खुदकुशी, बेटे की मौत

जन्म देने वाली मां ने ही छिन ली बच्चों…

Spread the loveछत्तीसगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां जन्म देने वाली मां ने ही अपने…