• 14/05/2024

पिकनिक मनाने आए 8 पर्यटक नर्मदा में डूबे, 7 लापता…एक सुरक्षित..

पिकनिक मनाने आए 8 पर्यटक नर्मदा में डूबे, 7 लापता…एक सुरक्षित..
Spread the love

गुजरात के सूरत से नर्मदा स्थित पोइचा घूमने आए 8 पर्यटक नदी में डूब गए। इनमें से 1 शख्स को बचा लिया गया है। जबकि सात लोगों की तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक घटना उस समय हुई, जब 8 लोग नर्मदा नदी मे स्नान करने उतरे। इस दौरान वे नदी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके और उसमें डूबने लगे।

बताया जा रहा है कि नर्मदा नदी में 8 लोग नहाने उतरे थे। डूबते हुए लोगों ने मदद के लिए आवाज लगाई तो वहां मौजूद स्थानिय नाविकों की नजर उन पर पड़ी और वह डूब रहे लोगों को बचाने के लिए पानी में कूद पड़े. उन्होंने इनमें एक युवक को डूबने से बचा लिया, लेकिन 7 लापता लोगों की तलाश जारी हैसूचना मिलने के बाद पुलिस और अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे और नदी के लोगों की तलाश मे जुट गए।

फिलहाल इन लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। गौरतलब है कि पोइचा में नीलकंठ धाम स्वामी नारायण का मंदिर है। यहां काफी तादाद में लोग दर्शन के लिए आते हैं। कहा जा रहा है कि डूबने वाले लोग भी यहां दर्शन के लिए आए थे।

परिजनों को दी जा रही है हादसे की सूचना

नर्मदा नदी में नहाने गए सभी 8 लोग रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी लापता लोगों की पहचान करके उनके परिजनों को सूचना दी जा रही है।नदी से बचाए गए व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related post

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय NSS पुरस्कार, सरगुजा संभाग ने लहराया सफलता का परचम

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा ने संपूर्ण प्रदेश…
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन 350 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन…

Spread the loveEntertainment News: कम बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। सीमित…
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा…

Spread the love00 375 अनुमेय कार्यों में से स्थानीय आवश्यकता के अनुसार कार्यों का करें चयन रायपुर। उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने…