• 14/05/2024

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राजधानी में मनी हाइट्स के तर्ज पर ड्रग्स रैकेट

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राजधानी में मनी हाइट्स के तर्ज पर ड्रग्स रैकेट
Spread the love

रायपुर पुलिस ने ड्रग्स तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल पांच ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है।सभी आरोपी वेब सीरीज मनी हाईट्स से प्रभावित होकर ड्रग्स तस्करी का काम कर रहे थे।

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी मनी हाईट्स वेब सीरीज के किरदार को आधार बनाकर ड्रग तस्करी और सप्लाई का काम कर रहे थे। इन तस्करों के पास से एमडीएम और कोकीन बरामद किया गया है। आरोपियों में एक महिला और तीन पुरुष ड्रग पेडलर हैं।

ड्रग तस्करों की कारिस्तानी के बारे में जानिए

गिरफ्तार आरोपियों को लेकर पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।इन तस्करों में मेन सरगना आयुष अग्रवाल है।उसने खुद का नाम प्रोफेसर रख रखा था और उसके साथी उसे प्रोफेसर नाम से संबोधित करते थे। जबकि महेश सिंह खड़गा एमडीएम और कोकीन की सप्लाई किया करता था।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 2100 मिलीग्राम एमडीएम और 6600 मिलीग्राम कोकीन जब्त किया है। आरोपियों के पास से 50 लाख रुपये का ड्रग्स बरामद किया गया है। सभी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई हो रही है।

ऐसे होती थी ड्रग्स की तस्करी

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी एमडीएम और कोकीन दिल्ली से लाकर रायपुर में बिक्री करते थे। दिल्ली का रहने वाला आरोपी महेश सिंह खड़गा मादक पदार्थ को रायपुर लाकर आयुष अग्रवाल को देता था।पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एमडीएम कोकीन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 8 मोबाइल फोन, 86 हज़ार रुपये कैश, तीन सोने की चेन, एक लैपटॉप, एक आईपैड, 3 एटीएम, तीन सिम कार्ड और एक ऑडी कार बरामद की है।जब्त किए गए सामानों की कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है।

वेब सीरीज के फंडे पर करते थे ड्रग्स की तस्करी

आरोपी वेब सीरीज के फंडे पर ड्रग्स की तस्करी करते थे। पुलिस ने खुलासा किया है कि ये सभी वेब सीरीज मनी हाईट्स से प्रभावित होकर उसके किरदार के नाम पर अपना नाम बदलकर ये काम करते थे। जिसमें आयुष अग्रवाल प्रोफेसर नाम से खुद को पुकारता था। जबकि कुसुम हिंदुजा ने खुद का नाम लुसिफर रख रखा था।

चिराग शर्मा ने अपना नाम बर्लिन रखा था।इस तरह ये लोग ड्रग्स तस्करी को अंजाम देते थे। आरोपियों में महेश सिंह खड़गा दिल्ली का रहने वाला है।जबकि आयुष अग्रवाल, चिराग शर्मा और कुसुम हिंदुजा रायपुर निवासी हैं।

Related post

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय NSS पुरस्कार, सरगुजा संभाग ने लहराया सफलता का परचम

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा ने संपूर्ण प्रदेश…
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन 350 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन…

Spread the loveEntertainment News: कम बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। सीमित…
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा…

Spread the love00 375 अनुमेय कार्यों में से स्थानीय आवश्यकता के अनुसार कार्यों का करें चयन रायपुर। उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने…