• 19/05/2024

कश्मीर में आतंकी हमला: भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

कश्मीर में आतंकी हमला: भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
Spread the love

जम्मू-कश्मीर के शोपियां और अनंतनाग जिलों में शनिवार देर रात आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में एक पूर्व भाजपा सरपंच की हत्या कर दी गई और जयपुर का एक दंपति घायल हो गया।

कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार मृतक पूर्व सरपंच की पहचान ऐजाज अहमद के रूप में हुई है।लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के मतदान से पहले इस आतंकी हमले के बाद लोगों गुस्सा है। लोग आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।हालात को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि शोपियां जिले के हीरपोरा में आतंकवादियों ने ऐजाज अहमद शेख पर गोलीबारी की।

उन्होंने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई। हमले के बाद तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। कश्मीर जोन के आईजीपी ने कहा, ‘दक्षिण कश्मीर के शोपियां के हीरपोरा में आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में घायल हुए भाजपा नेता और पूर्व सरपंच ऐजाज अहमद शेख की मौत हो गई।

दूसरी घटना में दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के यन्नार इलाके में राजस्थान के जयपुर के एक दम्पति घायल हो गया।आतंकवादियों ने अनंतनाग के यान्नार में जयपुर निवासी फरहा नामक महिला और उसके पति तबरेज पर गोलीबारी कर उन्हें घायल कर दिया।पुलिस ने बताया कि घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। सूत्रों के अनुसार घायल दंपत्ति की हालत स्थिर है। हालात को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस सभी संदिग्धों की सघन तलाशी ले रही है।

Related post

बड़ा हादसा: लोहे का दरवाजा खोलते ही महिला को लगा करंट, दर्दनाक मौत

बड़ा हादसा: लोहे का दरवाजा खोलते ही महिला को…

Spread the loveबतौली। सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम झरगंवा में बिजली करंट की चपेट में आने से एक महिला…
गुरु खुशवंत साहेब ने दी हरेली की बधाई : कहा- यह पर्व हमारी कृषि संस्कृति, प्रकृति संरक्षण और समृद्धि का पर्व

गुरु खुशवंत साहेब ने दी हरेली की बधाई :…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार व अनुसूचित जाति मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने प्रदेशवासियों को…
छत्तीसगढ़ में हरेली की धूम : CM साय से लेकर पूर्व सीएम बघेल तक मनाएंगे पर्व, बस्तर में निकलेगी तिरंगा यात्रा

छत्तीसगढ़ में हरेली की धूम : CM साय से…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में आज पारंपरिक पर्व हरेली तिहार की धूम देखने को मिलेगी। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से…