• 19/05/2024

IT Raid: 60 करोड़ से ज्यादा नगदी, मशीनें गर्म और अफसर भी थक के चूर, कारोबारी के ठिकानों पर मिला खजाना

IT Raid: 60 करोड़ से ज्यादा नगदी, मशीनें गर्म और अफसर भी थक के चूर, कारोबारी के ठिकानों पर मिला खजाना
Spread the love

झारखंड के बाद अब यूपी के आगरा में नोटों का पहाड़ मिला है। यहां जूता कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड में 60 करोड़ रुपये नगद बरामद हुआ है। नोटों की गिनती अभी भी जारी है।  शनिवार को धाकरान के मंशु फुटवियर, एमजी रोड के बीके शूज और हींग मंडी के हरमिलाप ट्रेडर्स के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने एक साथ दबिश दी।

छापे के दौरान इतने बड़े तादाद में नोट मिले कि आयकर विभाग को गिनने के लिए बैंको से मशीन मंगानी पड़ी। जानकारी के मुताबिक अभी भी आयकर विभाग के अफसरों की टीम नोट गिनने में लगे हुए हैं।

आयकर विभाग के लखनऊ, आगरा और कानपुर के अफसरों की टीम शनिवार को कारोबारियों के ठिकानों पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक छापे में 100 करोड़ से ज्यादा की अघोषित संपत्ति मिली है। टीम को बड़ी मात्रा में सोने और जमीन में निवेश की भी जानकारी मिली है। आईटी के अफसरों ने इन कारोबारियों के यहां से मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर और अन्य कई अन्य दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया है।

Related post

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क…

Spread the loveमरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों और परिजनों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश चार घायल स्वस्थ…
छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

Spread the loveभारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण और छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के बीच महत्वपूर्ण एमओयू संरक्षित स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों पर…
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए मंत्री अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए मंत्री…

Spread the love00 मासूम का जीवन और उसकी सुरक्षा सर्वोपरि, उपचार के साथ मिले सुरक्षित वातावरण – अग्रवाल रायपुर। सरगुजा जिले…