• 20/05/2024

बदलते मौसम की मार: एक ही गांव के 40 लोग आये डायरिया के चपेट में..

बदलते मौसम की मार: एक ही गांव के 40 लोग आये डायरिया के चपेट में..
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बालौदाबाजार जिले के पलारी तहसील के बलौदी गांव में डायरिया फैसने से 40 के करीब लोग बीमार हैं।इसमें से 19 लोगों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।वहीं कुछ गंभीर मरीजों को बालौदाबाजार जिला अस्पताल में और कुछ लोगों को रायपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक बदलते मौसम और तापमान में तेजी से हो रहे उतार-चढ़ाव की वहज से ग्रामीण इलाकों में डायरिया, वायरल बुखार, खांसी-जुकाम से लोग बीमार हो रहे हैं।मौसमी बीमारी से सबसे ज्यादा बच्चे शिकार हो रहे हैं।

CMHO टीम के साथ बदौली गांव पहुंचे

डायरिया की बढ़ती शिकायत को देख मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमपी महेश्वर अपने स्वास्थ्य दल के साथ ग्राम पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए ग्रामीणों को सावधानी बरतने के साथ स्वास्थ्य टीम को मुस्तैद रहने के लिए कहा।

ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद उन्होंने पूरे गांव का भी दौरा किया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि ग्राम बलौदी मे डायरिया के मरीज मिले हैं जिनका ईलाज जारी है और स्थिति नियंत्रण में है।उन्होनें कहा कि गांव में शादी व्याह का सीजन चल रहा है। इस दौरान ग्रामीण बासी भोजन भी कर लेते हैं, साथ ही बच्चे खुले में बिक रहे गुपचुप चाट बाहर का तला भुना खाना ज्यादा भी खा रहे हैं। जो डायरिया के फैलने का प्रमुख कारण है।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…