• 20/05/2024

कुरकुरे खाने को लेकर दो भाइयों में विवाद, डांट पड़ने के डर से मासूम ने लगाई फांसी

कुरकुरे खाने को लेकर दो भाइयों में विवाद, डांट पड़ने के डर से मासूम ने लगाई फांसी
Spread the love

सरगुजा जिले में 10 साल के एक नाबालिग ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक बालक का कुरकुरे खाने को लेकर अपने छोटे भाई से झगड़ा हुआ। लेकिन बड़े भाई ने छोटे भाई को कुरकुरे खाने को नहीं दिया था। जिसके बाद परिजनों के भय से बड़े भाई ने आत्महत्या कर ली।यह पूरा मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, कुन्नी चौकी के दर्रीपारा गांव में 10 वर्षीय रोहित सिंह का उसके 8 वर्षीय छोटे भाई से शनिवार को कुरकुरे खाने की बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच रोहित ने छोटे भाई को गुस्से में थप्पड़ मार दिया।इस विवाद के बाद रोहित को लगा कि उसका छोटा भाई माता-पिता से शिकायत कर देगा और उसे डांट पड़ेगा। जिसकी डर से रोहित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिवार में मातम पसर गया है।

पुलिस के मुताबिक दोनों नाबालिक भाइयों ने कुरकुरे के पैकेट लिए थे, जिसे बड़े भाई ने पूरा खा लिया और छोटे भाई को नहीं दिया। इससे छोटा भाई रोने लगा।इस बात से डरे नाबालिग ने घर से कुछ दूर जाकर रतनजोत के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…