• 24/05/2024

मेधा पाटकर मानहानि मामले में दोषी करार, दिल्ली के LG वीके सक्सेना से जुड़ा है मामला

मेधा पाटकर मानहानि मामले में दोषी करार, दिल्ली के LG वीके सक्सेना से जुड़ा है मामला
Spread the love

सामाजिक कार्यकर्ता और नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर को दिल्ली के साकेत कोर्ट ने मानहानि के एक मामले में दोषी करार दिया है। दिल्ली के एलजी और तत्कालीन केवीआईसी अध्यक्ष वीके सक्सेना की याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुनाया है।

20 साल पुराने मामले में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने मेधा पाटेकर को आपराधिक मानहानि में दोषी ठहराया है। अब उन्हें इसके लिए सजा के तौर पर दो साल की जेल या जुर्माना या फिर दोनों ही मिल सकता है।

क्या है मामला?

आपको बता दें साल 2000 में मेधा पाटकर ने वीके सक्सेना के खिलाफ उनके और नर्मदा बचाओ आंदोलन (NBA) के खिलाफ विज्ञापन छापने के आरोप में केस दर्ज किया था। जिसके बाद से ही दोनों के बीच कानूनी लड़ाई चल रही थी। उस दौरान वीके सक्सेना अहमदाबाद स्थित एनजीओ नेशनल काउंसिल फॉर सिविल लिबर्टीज के प्रमुख थे। सक्सेना ने साल 2001 में मेधा पाटेकर के खिलाफ अपमानजनक प्रेस नोट जारी करने के आरोप में मानहानि का मामला दर्ज कराया था।

मेधा पाटकर ने प्रेस नोट जारी कर कहा था कि वीके सक्सेना देशभक्त नहीं बल्कि कायर थे। पाटकर ने प्रेस नोट में कहा था, ”हवाला लेनदेन से आहत वीके सक्सेना खुद मालेगांव आए। उन्होंने एनबीए की प्रशंसा की और 40 हजार रुपये का चेक दिया। लोक समिति ने भोलेपन में तुरंत रसीद और पत्र भेज दिया। जो कि ईमानदारी और अच्छे रिकॉर्ड रखने को दर्शाता है। लेकिन चेक भुनाया नहीं जा सका और बाउंस हो गया। पूछताछ करने पर बैंक ने बताया कि ऐसा कोई अकाउंट मौजूद ही नहीं है।”

Related post

लोक निर्माण विभाग राज्य का ग्रोथ इंजन, विभाग पर अधोसंरचना विकसित करने की अहम जिम्मेदारी – साव

लोक निर्माण विभाग राज्य का ग्रोथ इंजन, विभाग पर…

Spread the loveउप मुख्यमंत्री ने की लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा  निर्माण कार्यों की गहन मॉनिटरिंग और निरीक्षण के…
श्रम मंत्री की बैठक में बड़ा फैसला- असंगठित श्रमिकों के लिए बनेंगी नई योजनाएं

श्रम मंत्री की बैठक में बड़ा फैसला- असंगठित श्रमिकों…

Spread the loveई-रिक्शा सहायता का अनुदान बढ़ाकर हुआ एक लाख किया रायपुर। छत्तीसगढ़ के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा…
सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान है – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान…

Spread the love आरंग विधानसभा के विकास को मिली नई गति, 128 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात…