• 14/02/2026

मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन आज, स्थानीय कलाकारों की सुरीली आवाज से सजेगा मंच, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम

मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन आज, स्थानीय कलाकारों की सुरीली आवाज से सजेगा मंच, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम
Spread the love

सरगुजा।  छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से मशहूर मैनपाट में चल रहे तीन दिवसीय महोत्सव का आज दूसरा दिन है। पहले दिन की शानदार शुरुआत के बाद आज भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहने वाली है। वहीं स्थानीय कलाकार स्वप्नील जयसवाल,अलका चंद्राकर और वैशाली रायकर की शानदार प्रस्तुति से मंच सजेगा। 

वहीं महोत्सव में प्रदेशभर से पर्यटक और दर्शक पहुंच रहे हैं। प्राकृतिक वादियों के बीच आयोजित इस आयोजन का आनंद लेने बड़ी संख्या में लोग मैनपाट पहुंच रहे हैं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं। पार्किंग, स्वास्थ्य सुविधा और साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव में आज विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, स्थानीय व्यंजनों और हस्तशिल्प प्रदर्शनी जैसे कई खास आकर्षण शामिल होंगे। महोत्सव के दूसरे दिन भी रंगारंग कार्यक्रमों के साथ दर्शकों को यादगार अनुभव मिलने की उम्मीद है।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…