• 25/05/2024

नदी में डूबकर 3 मासूमों की दर्दनाक मौत, अंतिम संस्कार के बाद स्नान करने पहुंचा था परिवार

नदी में डूबकर 3 मासूमों की दर्दनाक मौत, अंतिम संस्कार के बाद स्नान करने पहुंचा था परिवार
Spread the love

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले एक दर्दनाक हादसा हो गया। दो सगे भाई-बहनों समेत तीन बच्चे नदी में डूब गये। नलखेड़ा थाने के प्रभारी शशि उपाध्याय ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि ”यह घटना शुक्रवार शाम को जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर चालदा गांव में हुई।

परिवार के एक सदस्य की मृत्यु और उसके अंतिम संस्कार के बाद कुछ महिलाएं लखुंदर नदी में स्नान करने गई थीं। ये तीन बच्चे भी उनके साथ थे। जब महिलाएं नहाकर लौटीं तो बच्चों को गायब पाया।

तीन बच्चे नदी में समाए

बच्चों के डूबने की सूचना जब महिलाओं ने ग्रामीणों को दी तो घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए और बच्चों की तलाश शुरु कर दी। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ भी मौके पर पहुंच गई। एसडीआरएफ रेस्क्यू ऑपरेशन कर तीनों बच्चों के शवों को नदी से बाहर निकाला।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर की गई चर्चा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा…

Spread the loveकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं की…