• 25/05/2024

सामने आई चौंकाने वाली घटना; स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर आदिवासी छात्राओं के साथ करता रहा दुष्कर्म

सामने आई चौंकाने वाली घटना; स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर आदिवासी छात्राओं के साथ करता रहा दुष्कर्म
Spread the love

सीधी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर वॉइस चेंजिंग ऐप के जरिए आवाज बदलकर आरोपी ने 15 लड़कियों को अपने जाल में फंसाया और फिर बारी-बारी से साथ छात्रों के साथ दुष्कर्म किया।

स्कॉलरशिप का झांसा देकर बुलाता था आरोपी

पुलिस के मुताबिक अबतक ये सामने निकलकर आया है कि आरोपी के साथ वारदात में उसके दो अन्य साथी भी शामिल रहते थे।सबसे पहले आरोपी रंजना मैडम बनकर से स्कॉलरशिप दिलाने और कॉलेज डॉक्यूमेंट्स में सुधार के नाम पर लड़कियों को फोन करता। इसके बाद सुनसान जगह पर उन्हें किसी लड़के के साथ लिफ्ट लेकर आने के लिए कहा जाता था‌। जहां आरोपी का साथी छात्रा को लेकर तय जगह पहुंच जाता।इसके बाद तीनों आरोपियों द्वारा दुष्कर्म किया जाता था। यह एक बार नहीं हुआ है बल्कि कई बार कई छात्राओं के साथ हुआ।

बढ़ सकती है पीड़ितों की संख्या

इस मामले में पुलिस ने आदिवासी छात्राओं की शिकायत पर मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में रीवा रेंज के आईजी महेंद्र सिंह सिकरवार ने कहा, जांच आगे बढ़ने पर मामले में पीड़ित छात्राओं की संख्या और बढ़ सकती है। पुलिस ने इस गंभीर मामले में मुख्य आरोपी ब्रजेश प्रजापति के साथ उसके साथियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी आवाज बदलकर पीड़ित लड़कियों से बात कर अपने झांसे में फंसाता था, जांच जारी है।

Related post

भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस खाई में पलटी, चार की मौत, 40 घायल

भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस खाई में…

Spread the loveमहाराष्ट्र के अमरावती से मध्य प्रदेश के खंडवा आ रही यात्री बस बड़े हादसे का शिकार हो गई। हादसे…
3 महीने में लिखी 3 चिट्ठियां और पत्नी को दे दिया तलाक..पत्नी ने पुलिस से की शिकायत

3 महीने में लिखी 3 चिट्ठियां और पत्नी को…

Spread the loveमध्यप्रदेश में तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। जिसमें बड़वानी के रहने वाले एक युवक ने अपनी…
हनी ट्रैप का शिकार हुआ रिटायर्ड अफसर, रशियन की लालच में पहुंचा होटल तो आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

हनी ट्रैप का शिकार हुआ रिटायर्ड अफसर, रशियन की…

Spread the loveभोपाल के गोविंदपुरा थाने से एक बार फिर हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। पिड़ित ने चार लोगों…