• 27/05/2024

रेस्तरां में खाना खाने के बाद 70 लोग बीमार, अस्पताल में हुए भर्ती…

रेस्तरां में खाना खाने के बाद 70 लोग बीमार, अस्पताल में हुए भर्ती…
Spread the love

केरल त्रिशूर में फूड पॉइजनिंग के कारण लगभग 70 लोगों की तबियत खराब हो गई। सभी को विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इन सभी ने एक ही रेस्तरां में खाना खाया था।

इस संबंध में स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि एक दिन पहले एक रेस्तरां से खाना खाने वाले लगभग 70 लोगों ने कथित तौर पर फूड पॉइजनिंग के कारण मध्य केरल जिले में रविवार को विभिन्न अस्पतालों में इलाज कराया।अधिकारी ने बताया कि उनमें से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है।

स्वास्थ्य अधिकारियों को संदेह है कि उन्होंने रेस्तरां में ‘कुझिमंडी’ मांस और चावल से बनाई जाने वाली डिश नामक व्यंजन के साथ मेयोनेज का सेवन किया था, जिसके चलते उन्हें फूड पॉइजनिंग हुई थी।

पुलिस ने होटल किया सील

मामले में कैपामंगलम पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, ‘घटना के बाद अधिकारियों ने होटल को सील कर दिया है। पुलिस ने कहा कि कुछ लोगों को फूड पॉइजनिंग की शिकायत के बाद अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।

जांच के लिए भेजे सैंपल

जानकारी के मुताबिक खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाने के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। इस रेस्तरां में पहले भी दूषित भोजन पाए जाने के कारण कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया था। बता दें कि यह रेस्तरां राज्य राजमार्ग पर स्थित है, इसलिए बहुत से लोग यहां खाना खाते हैं और खाने के पार्सल भी ले जाते हैं।

Related post

बहनों की आत्मनिर्भरता और चेहरे की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी खुशी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बहनों की आत्मनिर्भरता और चेहरे की मुस्कान ही हमारी…

Spread the loveरक्षाबंधन से पहले ‘विष्णु भैया’ ने बहनों को दिया स्नेह और सम्मान का उपहार प्रदेश की 67 लाख से…
ब्रेकिंग : घर के अंदर मिली पति-पत्नी की लाश, बाहर से लगा था ताला! 3-4 दिन बाद खुला डबल मर्डर का राज, मचा हड़कंप…

ब्रेकिंग : घर के अंदर मिली पति-पत्नी की लाश,…

Spread the loveमुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक मकान के अंदर पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों…
‘विष्णु भैया’ की पहल बनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव,महतारी वंदन की राशि से संवर रहा भविष्य…

‘विष्णु भैया’ की पहल बनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य…

Spread the loveरायपुर. 25 अगस्त 2026. मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की संवेदनशील सोच से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…