• 27/05/2024

बौखलाए नक्सलियों की नापाक करतूत, मोबाइल टावर को किया आग के हवाले…पद्मश्री वैद्यराज को धमकी

बौखलाए नक्सलियों की नापाक करतूत, मोबाइल टावर को किया आग के हवाले…पद्मश्री वैद्यराज को धमकी
Spread the love

एंटी नक्सल ऑपरेशन से बौखलाए नक्सलियों ने दो मोबाइल टावर में आग लगा दी। घटना रविवार देर रात की है।  छोटेडोंगर पुलिस थाने से 4 किलोमीटर दूर चमेली गांव और गौवरदण्ड में नक्सलियों ने दो बीएसएनएल टावर को आग के हवाले कर दिया। नक्सलियो ने मौके पर कई बैनर पोस्टर भी लगाए।

नक्सलियों ने मौके पर कई पर्चे भी फेंके हैं, जिसमें पद्मश्री हेमचंद्र मांझी को आमदई खदान का दलाल बताते हुए देश से मार भगाने की बात पर्चे में लिखी है। बता दें कि नक्सलियों ने पद्मश्री हेमचंद्र मांझी के भतीजे कोमल मांझी की निर्मम हत्या कर दी गई थी। नक्सलियों की घमकी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने वैधराज को जिला मुख्यालय में सेफ हाऊस में सुरक्षा दी है।

एसपी प्रभात कुमार का कहना है कि इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि थाना छोटेडोंगर के ग्राम गौरदण्ड व ग्राम चमेली में रात करीब 12 बजे नक्सलियों ने मोबाइल टावर में आगजनी की। दोनों टावर को जल्द ही शुरू किया जाना था, लेकिन उससे पहले नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया।

वैद्यराज के नाम से मशहूर हैं मांझी

नारायणपुर जिले में रहने वाले हेमचंद्र मांझी वैद्यराज के नाम से मशहूर हैं। जो पारंपरिक तरीके से जंगली जड़ी बूटियों से इलाज करते हैं। मांझी ने अपना पूरा जीवन जड़ी बूटियों की खोज और उनसे लोगों का इलाज करने में बिता दिया। लगभग पांच दशकों से वे अब तक हजारों लोगों को ठीक कर चुके हैं। लोगों की निस्वार्थ सेवा के चलते केंद्र सरकार ने वैधराज हेमचंद मांझी को पद्मश्री से सम्मानित किया।

Related post

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय NSS पुरस्कार, सरगुजा संभाग ने लहराया सफलता का परचम

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा ने संपूर्ण प्रदेश…
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन 350 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन…

Spread the loveEntertainment News: कम बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। सीमित…
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा…

Spread the love00 375 अनुमेय कार्यों में से स्थानीय आवश्यकता के अनुसार कार्यों का करें चयन रायपुर। उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने…