• 27/05/2024

मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पलटी, 30 मजदूरों की जान जोखिम में पड़ी, हादसे से सबक नहीं ले रहे लोग!

मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पलटी, 30 मजदूरों की जान जोखिम में पड़ी, हादसे से सबक नहीं ले रहे लोग!
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में कुछ दिन पहले हुए पिकअप हादसे के बाद भी अव्यवस्था थम नहीं रही हैं। इस बीच प्रदेश के कोरिया जिला स्थित धौराटिकरा मोड़ के पास आज सुबह ही सोस से मजदूरों को भरकर आ रही पिकअप पलट गई है। इस पिकअप में लगभग 30 लोग सवार थे।ऐसे में इस घटना के दौरान पिकअप में सवार कुछ लोगों को मामूली चोट आई है।

हालांकि इस घटना से कोई बड़ा हादसा होने से टला गया हैं।ऐसे में सरकार के द्वारा किए गए उन दावों का पोल खुल गया हैं।जो माल वाहकों के खिलाफ सख्‍ती दिखने की बात कर रहे थे।इस सन्दर्भ में रायपुर RTO के द्वारा माल वाहनों में यात्रियों के परिवहन करने वाले वाहनों को लेकर मामले में लगातार कार्यवाही कर रही हैं।इसके साथ ही इधर रायपुर में RTO आशीष देवांगन के मार्गदर्शन और कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देश से जिले भर में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। वहीं यात्रियों का परिवहन करने वाले माल वाहनों पर लगातार ही कार्यवाही की जा रही हैं।

जांच अभियान 21 मई से 25 मई तक इस मामले में कार्रवाई की जा चुकी है। जिसमें मेटाडोर, पिकअप, ट्रक तथा मैजिक वाहन इसमें शामिल है, जिसमें यात्रियों के परिवहन किए जाते हैं।

बता दें इन सभी वाहनों पर समन शुल्क और जब्ती की कार्यवाही हुई हैं। इसके साथ ही जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के इस मामले में आगे भी कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए हैं।

Related post

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय NSS पुरस्कार, सरगुजा संभाग ने लहराया सफलता का परचम

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा ने संपूर्ण प्रदेश…
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन 350 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन…

Spread the loveEntertainment News: कम बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। सीमित…
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा…

Spread the love00 375 अनुमेय कार्यों में से स्थानीय आवश्यकता के अनुसार कार्यों का करें चयन रायपुर। उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने…