• 28/05/2024

मिजोरम में भारी बारिश से ढही खदान, 15 की मौत, कई लापता

मिजोरम में भारी बारिश से ढही खदान, 15 की मौत, कई लापता
Spread the love

मिजोरम के आईजोल में हुई भारी बारिश की वजह से एक खदान ढह गई। इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई के लापता होने की खबर है। बताया जा रहा है कि तूफान रेमल के प्रभाव से लगातार इलाके में बारिश हो रही है। बारिश की वजह से नदियों का भी जल स्तर काफी बढ़ गया है।

जानकारी के मुताबिक खदान ढहने की घटना सुबह 6 बजे आइजोल के दक्षिणी बाहरी इलाके में मेल्थम और ह्लिमेन के बीच हुई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक 12 से ज्यादा शव निकाले जा चुके हैं। जिनमें स्थानीय के अलावा दूसरे राज्यों के लोगों के भी हैं। मलबे में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।

आपको बता दें चक्रवात रेमल के प्रभाव से भारी बारिश की वजह से मिजोरम के विभिन्न इलाकों में भूस्खलन हुआ है। हुनथर में राष्ट्रीय राजमार्ग-6 पर भूस्खलन की वजह से आइजोल का संपर्क देश के बाकी राज्यों से कट गया है। भूस्खलन के कारण सेलम वेंग में एक इमारत ढह गई। यहां 3 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। रेमल की वजह से आई आपदा को देखते हुए मुख्यमंत्री लालडुहोमा ने गृह मंत्री के. सपडंगा, मुख्य सचिव रेनू शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी के साथ एक बैठक की।

Related post

आत्मविश्वास और परिश्रम से बनाएं अपनी पहचान, समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं युवा : डेका

आत्मविश्वास और परिश्रम से बनाएं अपनी पहचान, समाज में…

Spread the love00 पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के सप्तम दीक्षांत समारोह में 24 हजार 800 विद्यार्थियों को उपाधियां एवं डिप्लोमा…
महादेव सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ को रायपुर लेकर पहुंची सीबीआई, आज पेश करेगी विशेष कोर्ट में

महादेव सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ को रायपुर लेकर…

Spread the love रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को सीबीआई की टीम मंगलवार को लेकर…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का शुभारंभ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया…

Spread the love रायपुर, / केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय की…