• 28/05/2024

फिर बोरवेल में गिरा 5 साल का मासूम, 30 फीट अंदर अटकी सांसें… रेस्क्यू में जुटी टीम 

फिर बोरवेल में गिरा 5 साल का मासूम, 30 फीट अंदर अटकी सांसें… रेस्क्यू में जुटी टीम 
Spread the love

राजस्थान के अलवर में पांच साल का एक मासूम बोरवेल में गिर गया। घटना लक्ष्मणगढ़ के कनवाड़ा मोड़ इलाके की है। एक पांच साल के मासूम के बोरवेल में गिर जाने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पर स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। बच्चे को निकालने के लिए रेस्क्यू टीम जुट गई है। जेसीबी की सहायता से बोरवेल के किनारे खुदाई की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक यहां बोरिंग का काम किया जा रहा था। इस दौरान खीरी में बच्चे का पैर फिसल गया और मासूम उस खीरी में करीब 30 फीट पर जाकर अटक गया। जेसीबी की मदद से बोरिंग के पास से खुदाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि बच्चा करीब 30 फीट की गहराई पर अटका हुआ है। साथ ही बच्चे को पानी की बोतल भी दी गई है। बच्चे के बोरवेल में गिरने की सूचना लगते ही सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई है। ग्रामीण भी बच्चे को बाहर निकालने में प्रशासन की मदद कर रहे हैं।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर की गई चर्चा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा…

Spread the loveकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं की…