• 28/05/2024

लॉरेंस बिश्नोई गैंग को गृह मंत्री की दो टूक, कहा- छत्तीसगढ़ में ऐसे आपराधिक तत्व बर्दाश्त नहीं

लॉरेंस बिश्नोई गैंग को गृह मंत्री की दो टूक, कहा- छत्तीसगढ़ में ऐसे आपराधिक तत्व बर्दाश्त नहीं
Spread the love

अपराध की दुनिया में लॉरेंस बिश्नोई गैंग कुख्यात है। अब इसके गुर्गों ने छत्तीसगढ़ में भी दस्तक दे दी है। रायपुर और रायगढ़ के कारोबारी को मारने के लिए सुपारी देने की जानकारी सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने है कि ऐसे लोगों को ठोक देंगे। इसी के साथ प्रदेश में सियासत भी शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ में दो बड़ी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में पहुंचे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे पकड़े गए हैं।

पुलिस को शूटर्स से कई अहम सुराग भी मिले हैं। बताया जाता है कि शूटर रायपुर और रायगढ़ में कारोबारियों से प्रोटेक्शन मनी मांग रहे थे। लंबे समय से दोनों कारोबारियों से प्रोटेक्शन मनी की मांग की जा रही थी। अब चार शूटर को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है।इस बीच उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस मामले में दो टूक लहजे में कहा कि लॉरेंस बिश्नोई हो या फॉरेंस बिश्नोई…छत्तीसगढ़ में ऐसे आपराधिक तत्व बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे

छत्तीसगढ़ में अब तक अपराधियों के इंटरनेशनल गैंग की धमक नजर नहीं आती थी। लेकिन पहली बार लॉरेंस गैंग और अमन साव गैंग के शूटर पकड़े गए हैं।

Related post

छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने आगे आएं इवेंट मैनेजर्स : अरुण साव

छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय पहचान…

Spread the love‘छत्तीसगढ़ में इवेंट मैनेजमेंट और पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं’ ‘इकॉन-2026’ में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री रायपुर. उप…
गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर, विश्वस्तरीय सुविधाएं बन रहीं पहचान : अरुण साव

गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर,…

Spread the loveडीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन में खलिन एच. जोशी बने विजेता, उप मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत रायपुर.…
वेतन भुगतान में गड़बड़ी, प्रभारी प्राचार्य समेत 3 कर्मचारी निलंबित

वेतन भुगतान में गड़बड़ी, प्रभारी प्राचार्य समेत 3 कर्मचारी…

Spread the loveमहासमुंद। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरपुर में वेतन भुगतान में कथित वित्तीय अनियमितता के मामले में लोक शिक्षण संचालनालय…