• 28/05/2024

केजरीवाल के बाद आतिशी की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया समन

केजरीवाल के बाद आतिशी की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया समन
Spread the love

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी नेता और मंत्री आतिशी को समन जारी किया है। कोर्ट ने आतिशी को 29 जून को पेश होने का आदेश दिया है। आतिशी के खिलाफ ये समन बीजेपी नेता द्वारा  मानहानि के मामले में जारी किया गया है।

इधर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आतिशी की गिरफ्तारी की आशंका जाहिर करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “मैंने पहले कहा था कि अब वह आतिशी को गिरफ्तार करेंगे। अब वह ऐसा करने की सोच रहे हैं। पूरी तरह तानाशाही है। पूरी तरह कमजोर, ओछे और झूठे केसों में वे आम आदमी पार्टी के नेताओं को एक के बाद एक गिरफ्तार कर रहे हैं।”

वहीं आतिशी ने समन जारी होने के सवाल पर कहा, “मैं भाजपा से यह जानना चाहती हूं कि उन्होंने गोवा, मणिपुर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश में बिना बहुमत के सरकार कैसे बनाई। कैसे विधायक दूसरी विपक्षी पार्टियों से भाजपा में पहुंच जाते हैं इसका जवाब उसे देना होगा। उसे यह भी बताना होगा कि ऐसा कैसे हो जाता है कि एनसीपी के दो फाड़ हो जाते हैं और उनके सारे नेता जो भाजपा में आते हैं उनके सीबीआई और ईडी के केस बंद हो जाते हैं। ऑपरेशन लोटस भाजपा का जगजाहिर है। इस बात का जवाब आम आदमी पार्टी को नहीं देना है, आम आदमी पार्टी को देना है कि कैसे बिना बहुमत पाए भारतीय जनता पार्टी अलग अलग राज्यों में सरकार बनाती है।”

क्या है मामला?

दरअसल आतिशी ने बीजेपी पर आम आदमी पार्टी के विधायकों को खरीदने की कोशिश का आरोप लगाया था। जिस पर बीजेपी नेता प्रवीण शंकर कपूर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और शिक्षा मंत्री आतिशी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया था।

Related post

भारत भाग्य विधाता फिल्म के लेखक-निर्देशक तापडिय़ा तथा फिल्म निर्माता आदि शर्मा ने की छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के एमडी आचार्य से सौजन्य मुलाकात

भारत भाग्य विधाता फिल्म के लेखक-निर्देशक तापडिय़ा तथा फिल्म…

Spread the love00 चित्रोत्पला फिल्म सिटी के विकास, फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने और छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माण के आकर्षक…
महिला एवं बाल विकास विभाग ने उद्योगों के साथ बनाई दीर्घकालिक सहयोग की रणनीति

महिला एवं बाल विकास विभाग ने उद्योगों के साथ…

Spread the loveo सीएसआर साझेदारी से पोषण और बाल विकास कार्यक्रमों को मिलेगी नई गति o “आप सबके सहयोग से हम…
मुख्य सचिव ने एसएएससीआई 2026-27 के तहत सुधार कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

मुख्य सचिव ने एसएएससीआई 2026-27 के तहत सुधार कार्यों…

Spread the love00 समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने और विभागवार मासिक कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश रायपुर। मुख्य सचिव  विकासशील…