• 30/05/2024

स्वास्थ्य केंद्र बना अय्याशी का अड्डा, RHO का वीडियो हुआ वायरल.. ग्रामीणों में आक्रोश

स्वास्थ्य केंद्र बना अय्याशी का अड्डा, RHO का वीडियो हुआ वायरल.. ग्रामीणों में आक्रोश
Spread the love

बलरामपुर जिले के सामरी सेक्टर के अंतर्गत आने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र सेरंगदाग में पदस्थ RHO का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे RHO अपने दोस्तों के साथ शराब और चिकन पार्टी करते नजर आ रहा है। इस वीडियो के वायरल होते ही ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए इसका विरोध किया। वहीं इस मामले में बीएमओ ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

बता दें कि RHO व उसके दोस्तों की इस तरह की हरकतों से परेशान होकर ग्रामीणों ने RHO के शराब-मुर्गा पार्टी मानने का चुपके से वीडियो भी बना लिया है। वीडियो में आरएचओ सुनील मिंज को सेरंगदाग के स्वास्थ्य केंद्र में अपने दोस्तों के साथ शराब मुर्गा पार्टी मनाते हुए साफ देखा जा सकता हैं। ग्रामीणों ने RHO सुनील मिंज को यहां से हटाकर अन्यत्र तबादला करने की मांग की है।

वहीं इस मामले में ग्रामीणों ने बताया कि शाम होते ही RHO द्वारा अक्सर उप स्वास्थ्य केंद्र बंद कर कृषि कार्य में उन्हें सहयोग देने वाले गांव के युवकों के साथ दारू-मुर्गा पार्टी की जाती है। इस बीच में यदि रात में गांव के कोई बीमार व्यक्ति आपात स्थिति में दवा लेने के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचता है तो उन्हें RHO व उसके साथ मौजूद युवकों द्वारा यह कहकर बगैर दवा दिए ही वापस भेज दिया जाता है

Related post

छत्तीसगढ़ के इस जिले में H1N1 की एंट्री से मचा हड़कंप, 2 साल की मासूम हुई संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग सतर्क…..

छत्तीसगढ़ के इस जिले में H1N1 की एंट्री से…

Spread the loveदुर्ग। जिले में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल 11 माह…
प्रशिक्षित स्वच्छता निरीक्षक संघ ने उपमुख्यमंत्री साव से की मुलाकात, रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की मांग

प्रशिक्षित स्वच्छता निरीक्षक संघ ने उपमुख्यमंत्री साव से की…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ स्वच्छता निरीक्षक संघ, मुख्यालय रायपुर के पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षित डिप्लोमाधारी स्वच्छता निरीक्षक अभ्यर्थियों ने आज जनदर्शन कार्यक्रम में…
उप मुख्यमंत्री साव ने 32 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन

उप मुख्यमंत्री साव ने 32 करोड़ के कार्यों का…

Spread the love0 नए बस स्टैंड के लिए 6.50 करोड़ और नगर पालिका कार्यालय के लिए 3.50 करोड़ की घोषणा रायपुर।…