• 31/05/2024

श्मशान घाट पर शवों का तांता, भीषण गर्मी के बाद मौत के आंकड़ों में तीन गुना बढ़ोतरी ..

श्मशान घाट पर शवों का तांता, भीषण गर्मी के बाद मौत के आंकड़ों में तीन गुना बढ़ोतरी ..
Spread the love

भीषण गर्मी और हीट वेव के कारण मौत के आंकड़ों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। बिहार में भी भीषण गर्मी के कारण कई लोग असमय ही काल के गाल में समा चुके हैं। सरकारी रजिस्टर में ये आंकड़े भले ही दर्ज नहीं हो रहे हों लेकिन बक्सर के श्मशान घाट पर जलती चिताएं इस बात की गवाही दे रही हैं।

श्मशान घाट में शवों का तांता

बक्सर के श्मशान घाट पर बक्सर जिले सहित यूपी के कई इलाकों के लोग शवों के अंतिम संस्कार के लिए आते हैं। सामान्य दिनों में बक्सर श्मशान घाट पर रोज 15 से 20 शव अंतिम संस्कार के लिए लाए जाते हैं लेकिन इन दिनों ये आंकड़ा 70 तक पहुंच गया है। ये आंकड़ा बता रहा है कि गर्मी के कारण ही बड़ी संख्या में लोग दम तोड़ रहे हैं।

जिधर देखिए नजर आएंगी जलती चिताएं

हालत ये है कि सुबह से शाम तक श्मशान घाट में शवों के आने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है।बक्सर श्मशान घाट के कर्मचारी छोटू कुमार ने बताया कि कभी-कभी तो एक साथ 50 चिताएं तक जलती नजर आती हैं।

श्मशान घाट पर सामान्य दिनों की अपेक्षा शवों के आने की संख्या कई गुना बढ गई है। वहीं मृत्यु रजिस्टर में एक दिन में 65-70 शवों का आंकड़ा दर्ज हो रहा है। वहीं लू लगने से 24 घंटे के अंदर दन्त चिकित्सक और शिक्षक समेत 7 लोगो की मौत हो गई है।

जबकि जिलाधिकारी के अनुसार चुनावी ड्यूटी में तैनात एक बीएमपी जवान और शिक्षक की मौत हुई है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीएमपी जवान की मौत के कारण उच्च रक्तचाप बताया गया है।जबकि शिक्षक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

बता दें कि बक्सर जिले सहित बिहार के कई जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग के मुताबिक बक्सर सहित अधिकतर जिलों में पारा 45 के आसपास दर्ज किया जा रहा है।

Related post

प्रधानमंत्री आवास 2.0 लैंड टॉक्स फोर्स की बैठक सम्पन्न

प्रधानमंत्री आवास 2.0 लैंड टॉक्स फोर्स की बैठक सम्पन्न

Spread the loveपात्र आवासहीन परिवारों को पक्का घर मिले यह सुनिश्चित हो रायपुर, 08 जुलाई 2026/ मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता…
एस.डी.जी. 2.0 और बस्तर अंजोर से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री साय

एस.डी.जी. 2.0 और बस्तर अंजोर से विकसित छत्तीसगढ़ के…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने किया छत्तीसगढ़ एस.डी.जी. 2.0 फ्रेमवर्क का विमोचन, बस्तर के समग्र एवं परिणामोन्मुख विकास के लिए ‘बस्तर…
Sai Cabinet Ke Faisle: साय कैबिनेट की बैठक हुई संपन्न, चर्चा के बाद इन अहम मुद्दों पर लगी मुहर

Sai Cabinet Ke Faisle: साय कैबिनेट की बैठक हुई…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक में राज्य…