• 05/06/2024

किसानों का हाईवे पर अर्धनग्न प्रदर्शन, अपनी इस मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

किसानों का हाईवे पर अर्धनग्न प्रदर्शन, अपनी इस मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Spread the love

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से किसानों के अर्धनग्न प्रदर्शन का एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां खरगोन जिले के सनावद स्थित कृषि उपज मंडी में साईराम ट्रेडिंग कंपनी के मंडी व्यापारी अनिल मालाकार द्वारा किसानों से खरीदी गई। चने फसल की 5 करोड़ रुपए की बकाया राशि को लेकर किसानों द्वारा आंदोलन करते हुए अर्धनग्न प्रदर्शन किया।

विगत दो माह पूर्व चने की उपज की बकाया राशि और व्यापारी की संपत्ति को नीलाम कर बकाया 5 करोड़ रुपए की राशि लेने के लिए धरना आंदोलन कर रहे हैं।उल्लेखनीय है कि व्यापारी द्वारा फरार होने के बाद कुछ दिनों पूर्व सनावद थाने में सरेंडर कर दिया था। लेकिन स्थानीय प्रशासन व्यापारी से राशि नहीं वसूल पाई। इसी को लेकर धरने के नौवे दिन किसानों ने अनूठा प्रदर्शन करते हुए तहसील ऑफिस के सामने अर्धनग्न होकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के बैनर तले किसानों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन देते हुए 202 किसानों के चने की राशि शीघ्र दिए जाने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया की 27 मई से किसान मंडी कार्यालय में धरना देकर बैठे हैं। लेकिन ना ही मंडी प्रशासन और ना ही इंदौर से मंडी आयुक्त द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, इस रूट की 22 ट्रेनिंग हुई रद्द

किसानों द्वारा आरोप लगाया कि कुछ व्यापारी धड़ल्ले से किसानों का माल ओने पोने दाम में खरीदा रहे हैं। इस पर तुरंत कार्रवाई की जाए। वहीं किसानों ने मांग की है कि किसानों के साथ हुई 5 करोड़ की धोखाधड़ी के बाद 7 रुपए की ब्याज दर से जोड़कर मंडी एक्ट के तहत किसानों को उनकी राशि दिलवाई जाए। इसी के चलते आक्रोशित किसानों द्वारा अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया गया। किसानों ने चेतावनी दी है कि आंदोलन के दौरान परिवार की महिलाएं एसडीएम ऑफिस में जाकर एसडीएम को चूड़ी भेंट करेगी।

Related post

मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं, बैंकों एवं व्यक्तियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन,…

Spread the loveरायपुर। सौर ऊर्जा भविष्य की ऊर्जा है और छत्तीसगढ़ इस क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में…
‘राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ – विष्णु भैया संग विकास की बात’

‘राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ – विष्णु भैया…

Spread the loveकम लागत में राखियां बनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं बिहान की महिलाएं घरेलू और स्थानीय संसाधनों का…
महतारी वंदन से सजी रक्षाबंधन की खुशियां, तारागिरी ने अपने पैसों से खरीदी भाई के लिए राखी

महतारी वंदन से सजी रक्षाबंधन की खुशियां, तारागिरी ने…

Spread the loveमहतारी वंदन योजना की राशि से त्योहार की तैयारियां हुईं आसान, आर्थिक संबल से बढ़ा उत्साह रायपुर, 23 अगस्त…