• 08/06/2024

इस बीजेपी सदस्य के पिता ने खुद को गोली मार कर ली आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

इस बीजेपी सदस्य के पिता ने खुद को गोली मार कर ली आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Spread the love

मध्यप्रदेश के ग्वालियर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बुजुर्ग ने आज दोपहर लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर लिया है। बुजुर्ग की उम्र 75 वर्ष बताई जा रही है।

बता दें कि आत्महत्या करने वाले व्यक्ति बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौर के पिता अशोक सिंह राठौर थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। यह पूरा मामला ग्वालियर जिले के कंपनी थाना क्षेत्र के जवाहर कॉलोनी का बताया जा रहा है। इस घटना ने आस-पास के इलाके में सनसनी फैला दी है। हर कोई इस हादसे से हैरान है।

जानकारी के अनुसार, बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौर के पिता अशोक सिंह राठौर की उम्र 75 साल थी। शनिवार की दोपहर उन्होंने घर में रखे लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। घटना के बाद मौके पर मौजूद परिजनों ने अशोक सिंह को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
D.Ed अभ्यर्थियों की हड़ताल जारी; सरकार पर हाईकोर्ट के अपमान का लगाया आरोप

D.Ed अभ्यर्थियों की हड़ताल जारी; सरकार पर हाईकोर्ट के…

Spread the loveरायपुर के तूता धरना स्थल पर डीएड अभ्यर्थियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। अभ्यर्थियों की सरकार से मांग है…
हरियाणा विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन गरमाई सियासत, दलों ने झोंकी पूरी ताकत, शाम होते ही थम जाएगा प्रचार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन गरमाई सियासत, दलों…

Spread the loveहरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी और…