• 08/06/2024

honey trap: मंत्री के पूर्व ओएसडी हनी ट्रैप का शिकार, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी, महिला ने मांगे 2 करोड़

honey trap: मंत्री के पूर्व ओएसडी हनी ट्रैप का शिकार, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी, महिला ने मांगे 2 करोड़
Spread the love

एक महिला ने मंत्री के पूर्व ओएसडी को रेप के केस में फंसाने की धमकी दी है। खुद को पत्रकार बताने वाली महिला ने मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट के ओएसडी रहे डॉ जीवन नायक से 2 करोड़ रुपये की डिमांड की है। डिमांड पूरी नहीं होने पर उसने कांट-छांटकर तैयार किए अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी है। धमकी से परेशान डॉ जीवन रजक ने भोपाल के हबीबगंज थाना में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

हबीबगंज पुलिस के मुताबिक मंत्रालय में पीएचई विभाग में डॉ जीवन रजक अवर सचिव के पद पर पदस्थ हैं। जिस दौरान वो ओएसडी के रुप में पदस्थ थे उस दौरान महिला मंत्री के बंगले में आती थी। खुद को पत्रकार बताकर वह उनसे मिली थी। बाद में वह ट्रांसफर, पोस्टिंग की सिफारिश करने लगी। मना करने पर वह उन्हें रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी। वह पिछले साल जुलाई 2023 से उन्हें धमकाते आ रही है।

महिला पिछले दिनों उनके शिवाजी नगर स्थित घर पहुंंच गई। उसने उनसे 2 करोड़ रुपये की डिमांड की और कहा कि पैसे नहीं देने पर वह उनका कांट-छांटकर तैयार किया अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर देगी। जिससे न सिर्फ उनकी बदनामी होगी बल्कि उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है।

आरोपी महिला को पुलिस ने मनीषा मार्केट से शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मध्य प्रदेश के रीवा जिले की रहने वाली है। वह खुद को उत्तर प्रदेश के एक अखबार का प्रतिनिधि बताती है।

एसीपी मयूर खंडेलवाल के मुताबिक महिला ने रीवा में करीब 32 लोगों पर इसी तरह के मामले में केस दर्ज करा चुकी है। कोर्ट ने सभी मामलों को संदिग्ध मानते हुए सभी 32 केस का एक साथ खात्मा कर दिया है।

Related post

Special Train: दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान, चलेंगी 1000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

Special Train: दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए…

Spread the loveनई दिल्ली।  दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने…
Pitra Paksha 2026: कब से शुरू हो रहा पितृ पक्ष..? जानें प्रतिपदा श्राद्ध की तिथि, मुहूर्त और सर्वपितृ अमावस्या

Pitra Paksha 2026: कब से शुरू हो रहा पितृ…

Spread the lovePitra Paksha 2026। हिंदू पंचांग में पितृ पक्ष का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। यह अवधि पूर्वजों के…
CG : तीन दिन मांस-मटन की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध, विक्रय करते पाए गए तो होगी कड़ी कार्रवाई…..

CG : तीन दिन मांस-मटन की बिक्री पर रहेगा…

Spread the loveरायपुर। धार्मिक पर्वों को देखते हुए रायपुर नगर निगम क्षेत्र में तीन निर्धारित तिथियों पर मांस-मटन की बिक्री और…