• 08/06/2024

UP Bus Accident: घायलों के बेहतर इलाज के लिए CM साय ने भेजी टीम, स्वास्थ्य मंत्री भी हुए रवाना

UP Bus Accident: घायलों के बेहतर इलाज के लिए CM साय ने भेजी टीम, स्वास्थ्य मंत्री भी हुए रवाना
Spread the love
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुई बस दुर्घटना में घायल दुर्ग जिले के तीर्थ यात्रियों के इलाज के बेहतर प्रबंध के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, लुण्ड्रा के विधायक प्रबोध मिंज एवं आवासीय आयुक्त नई दिल्ली श्रुति सिंह को शिकोहाबाद जिला चिकित्सालय एवं फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज जाने को निर्देशित किया है, ताकि घायल तीर्थ यात्रियों को इलाज के लिए राज्य सरकार की ओर से आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सके।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से तीर्थ यात्रा पर गए 65 श्रद्धालुओं से भरी बस आज तड़के उत्तर प्रदेश में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के नसीरपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार तीन तीर्थ यात्रियों की मृत्यु होने के साथ ही लगभग 40 तीर्थ यात्री घायल हो गए है। घायल तीर्थ यात्रियों का इलाज शिकोहाबाद जिला चिकित्सालय एवं फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है।
दिल्ली प्रवास पर गए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस हादसे पर गहरा दुःख जताया। उन्होंने मृत तीर्थ यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना और घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने घायल तीर्थ यात्रियों एवं उनके परिजनों को आवश्यक मदद तथा इलाज के बेहतर प्रबंध के लिए छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री, दिल्ली में उनके साथ मौजूद विधायक प्रबोध मिंज तथा नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन के आवासीय आयुक्त श्रुति सिंह को उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद जिला चिकित्सालय एवं फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज जाने के लिए निर्देशित किया है।

Related post

राम-नामी’ फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जताया हर्ष, निर्देशक श्री भारतबाला गणपति सहित पूरी टीम को दी शुभकामनाएं

राम-नामी’ फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर संस्कृति…

Spread the love रामनामी की अनूठी सांस्कृतिक परंपरा को राष्ट्रीय पहचान मिलना हम सभी के लिए गौरव का विषय –  राजेश…
छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी : स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान, सिद्धार्थ शंभू बने सहप्रभारी

छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी : स्मृति ईरानी…

Spread the loveरायपुर-दिल्ली। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नए भाजपा प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी…
नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं: राष्ट्रपति

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही…

Spread the love-72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में भारतीय सिनेमा की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया -अनंत नाग को दादासाहेब…