• 10/06/2024

जम्मू कश्मीर की रियासी में बड़ा आतंकी हमला; श्रद्धालुओं से भरी बस में अंधाधुंध फायरिंग, 10 तीर्थयात्रियों ने गंवाई अपनी जान

जम्मू कश्मीर की रियासी में बड़ा आतंकी हमला;  श्रद्धालुओं से भरी बस में अंधाधुंध फायरिंग, 10 तीर्थयात्रियों ने गंवाई अपनी जान
Spread the love

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों ने श्रद्धालुओं को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि बस शिवखोड़ी से कटरा लौट रही थी।इस बीच घात लगाए आतंकियों ने हमला किया।बस के रियासी पहुंचते ही आतंकियों ने गोलियां बरसाई।  घायल हुए 32 लोगों में से 10 तीर्थयात्रियों को गोली लगने से मौत हो गई।

कहा जा रहा है कि करीब 20 मिनट तक आतंकी गोलीबारी करते रहे।आतंकियों की गोलीबारी में चालक घायल हो गया। इसके बाद बस असंतुलित होकर खाई में गिर गई। खाई में बस के गिरने से भी कई लोगों को गंभीर चोटें आई।हालांकि कहा जा रहा है कि बस के खाई में गिरने से ही कई लोगों की जान बच पायी।

लोगों का कहना है कि बस खाई में नहीं गिरती तो आंतकी किसी भी श्रद्धालु को जिंदा नहीं छोड़ते। क्रुर आतंकियों ने बस पर अंधाधुंध गोलियां चलाई। बस में चीख पुकार मच गई।लोग दर्द से चीखते रहे और आतंकी गोली बरसाते रहे।

सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

रियासी में रविवार को रियासी में आतंकवादियों द्वारा तीर्थयात्रियों से भरी एक बस पर हमला किए जाने के बाद भारतीय सेना द्वारा रियासी में सर्च ऑपरेशन जारी है।वन क्षेत्र की तलाशी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। आतंकियों के इलाके से बच निकलने की कोशिशों को नाकाम करने के लिए हर प्रयास किए जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भी सतर्कता बढ़ा दी है।संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

Related post

CG – SECL कर्मी की मौत : दोस्तों के साथ गया था पिकनिक मनाने, ऐसे हुआ हादसे का शिकार

CG – SECL कर्मी की मौत : दोस्तों के…

Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित सतरेंगा में पिकनिक मनाने गए एक SECL कर्मी की नदी में डूबने…
मुख्यमंत्री साय आज दो अहम विभागों की करेंगे समीक्षा

मुख्यमंत्री साय आज दो अहम विभागों की करेंगे समीक्षा

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार काे राजधानी रायपुर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिन की शुरुआत…
छत्तीसगढ़ में मानसून का प्रहार: आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून का प्रहार: आज कई जिलों में…

Spread the loveरायपुर।छत्तीसगढ़ में आषाढ़ लगते ही मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और प्रदेशभर में झमाझम बारिश का सिलसिला…