• 17/04/2024

माओवादियों को चेतावनी! जारी रहेगा एनकाउंटर, 3 महीने के अंदर 71 नक्सली ढेर

माओवादियों को चेतावनी! जारी रहेगा एनकाउंटर, 3 महीने के अंदर 71 नक्सली ढेर
Spread the love

कांकेर जिले में सामने आये नक्सली-सुरक्षाबलों के मुठभेड़ के बाद बस्तर की कांकेर पुलिस ने प्रेसवार्ता किया। जहां मीडिया को पूरे अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस पीसी की अगुवाई बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने की। उनके साथ कांकेर एसपी समेत बीएसएफ के अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे।

कांकेर के छोटा बैठिया के माड़ इलाके में उन्होंने 29 नक्सलियों को मार गिराने में बड़ी कामयाबी पाई हैं। इस मुठभेड़ में 25 लाख का इनामी नक्सली शंकर राव और दस लाख रूपये की इनामी महिला नक्सली ललिता भी मारे गए। इस एनकाउंटर में पुलिस को कोई क्षति नहीं हुई यह उनकी बड़ी उपलब्धि हैं।

बताया जाता है कि तीन महीनों के भीतर उन्होंने 71 नक्सलियों को मार गिराया हैं, इनमें जयादातर वर्दीधारी नक्सली शामिल रहे हैं।पुलिस ने तीस से ज्यादा अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किये है। इनमें एलएमजी, एके 47, इंसास और कई दूसरे हथियार भी शामिल हैं। फिलहाल सभी नक्सलियों की शिनाख्त नहीं हो पाई हैं, प्रक्रिया चल रही हैं।

पीसी के दौरान पुलिस ने कल के मुठभेड़ के बाद बरामद हथियारों और सामग्रियों की प्रदर्शनी भी लगाई। इनमें कई अत्याधुनिक हथियार शामिल हैं। इसके अलावा नक्सलियों के रसद और दवाइयां तथा दैनिक जरुरत की कई सामग्रियां शामिल हैं।

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…