• 10/06/2024

बेतालघाट में खाई में गिरा पिकअप वाहन, दो की मौत 14 की हालत गंभीर

बेतालघाट में खाई में गिरा पिकअप वाहन, दो की मौत 14 की हालत गंभीर
Spread the love

नैनीताल जिले में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार देर रात एक बार फिर से सड़क हादसा हुआ है। दुर्घटना बेतालघाट थाना क्षेत्र में हुई है। यहां रातीघाट-बेतालघाट मोटर मार्ग पर एक पिकअप अनियंत्रित होकर 100 फिट गहरी खाई में जा गिरी।

इस हादसे में वाहन में सवार 2 लोगों की मौत हो गई है। 13 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर निजी वाहन से बेतालघाट सीएचसी ले जाया गया। अस्पताल में नैनीचैक निवासी 65 वर्षीय उम्मेद सिंह मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर की रियासी में बड़ा आतंकी हमला; श्रद्धालुओं से भरी बस में अंधाधुंध फायरिंग, 10 तीर्थयात्रियों ने गंवाई अपनी जान

पिकअप सवार 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में से 14 साल की एक लड़की ने भी दम तोड़ दिया। घायलों में 6 लोगों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि सभी लोग बेतालघाट महोत्सव से खरीदारी कर देर शाम वापस घर लौट रहे थे।

इसे भी पढ़ें: BJP सांसद ने कल ली शपथ, अब छोड़ना चाहते हैं केन्द्रीय मंत्री पद.. आखिर ऐसा क्या हुआ?

बताया जा रहा है कि रातीघाट-बेतालघाट मोटर मार्ग के बदहाल होने के चलते वाहन खाई में जा पलटा। स्थानीय लोगों ने बताया कि बेतालघाट में बदहाल सड़क को सही कराने के लिए प्रशासन से मांग करते आ रहे हैं। लेकिन प्रशासन और विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं।

लोगों का आरोप है कि सड़क मार्ग ठीक नहीं होने के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं।चार दिन पहले ही सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हुई है।उसके बावजूद भी जिला प्रशासन सड़क बनाने की जहमत तक नहीं उठा रहा है।हादसे के बाद से लोगों में नाराजगी है।

Related post

CRIME: मां से मारपीट होते देख भांजे का फूटा गुस्सा, टांगी से हमला कर सगे मामा की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार

CRIME: मां से मारपीट होते देख भांजे का फूटा…

Spread the loveसरगुजा। छत्तीसगढ़ सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रवई बीजापारा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…
Weather Alert: छत्तीसगढ़ में आज बदलेगा मौसम का मिजाज! रायपुर समेत कई जिलों में बादल छाने और गरज-चमक के आसार, जानें आपके जिले का हाल

Weather Alert: छत्तीसगढ़ में आज बदलेगा मौसम का मिजाज!…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। रविवार, 22 नवंबर को प्रदेश के कई हिस्सों…
Breaking : खाटू श्यामजी के दर्शन कर लौट रहे परिवार की गाड़ी भीषण हादसे का शिकार, ट्रक से टक्कर में 9 लोगों की दर्दनाक मौत, मची चीख-पुकार

Breaking : खाटू श्यामजी के दर्शन कर लौट रहे…

Spread the loveकोटा।  राजस्थान के कोटा में एक भीषण सड़क हादसे में बच्चों समेत एक ही परिवार के 9 लोगों की…