• 11/06/2024

फर्श पर प्रसव मामला: हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, चीफ सेक्रेटरी, कलेक्टर से लेकर सिविल सर्जन तक को जारी किया नोटिस

फर्श पर प्रसव मामला: हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, चीफ सेक्रेटरी, कलेक्टर से लेकर सिविल सर्जन तक को जारी किया नोटिस
Spread the love

अंबिकापुर जिले के उप स्वास्थ्य केंद्र नवानगर में 8 जून को गर्भवती की डिलीवरी फर्श पर कराई गई थी। इस मामले में एक तरफ जहाँ स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव ने बीएमओ डॉ. पीएन राजवाड़े और ऑन ड्यूटी स्टाफ नर्स को सस्पेंड किया। और अस्पताल के RMA को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है तो अब वहीँ दूसरी तरफ हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान के साथ व्यवस्था पर नाराजगी जताई है।

कोर्ट ने स्वास्थ्य सचिव से हलफनामे पर जवाब तलब किया। इस मामले में चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने चीफ सेक्रेटरी, स्वास्थ्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग संचालक, कलेक्टर सरगुजा के साथ सीएमओ अंबिकापुर, सिविल सर्जन अंबिकापुर और मेडिकल आफिसर नवानगर को नोटिस जारी किया।

दरअसल दरिमा के नवानगर ग्राम पंचायत की 25 वर्षीय गर्भवती को जब प्रसव पीड़ा शुरू हुई। तो मितानिन उसे 8 जून शनिवार सुबह 9 बजे नवानगर उपस्वास्थ्य केंद्र ले गई थी। मितानिन ने नर्स और डॉक्टर को फोन लगाया, लेकिन कोई अस्पताल नहीं पहुंचा। अस्पताल में डॉक्टर और नर्स स्टाफ नहीं होने से मितानिनों ने असुरक्षित प्रसव कराया था। और नवानगर निवासी प्रियावती पैकरा ने फर्श पर ही बच्चे को जन्म दिया।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…