• 11/06/2024

प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद.. इलाके में मचा हड़कंप

प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद.. इलाके में मचा हड़कंप
Spread the love

मध्य प्रदेश के धार से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां प्लास्टिक के पाइप बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह से आस पास के इलाके में हड़कप मच गया है। आग की उठती लपटों को जब लोगों ने देखा तो तुरंत घटना की जानकारी दमकल को दी। सूचना पर पहुंची दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद है। जो आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। बड़ी संख्या में मौके पर पाइप होने की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया है।

इसे भी पढ़ें: नवानगर फर्श पर प्रसव मामला: हाई कोर्ट ने जताई नाराजगी,चिफ सेक्रेटरी, कलेक्टर से लेकर सिविल सर्जन तक को जारी किया नोटिस

आग लगने की वजह अज्ञात 

बता दें कि ये आग धार के पीथमपुर इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में मंगलवार सुबह 7 बजे लगी है। आग लगने की वजह फ़िलहाल सामने नहीं आई है। दमकल की टीम फ़िलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल किसी तरह की कोई जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है।

दमकल की गाड़ियां फ़िलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।मामला पीथमपुर के सेक्टर 1 और 3 के बॉर्डर का है। यहां फिगनेट नाम की फैक्ट्री में आग लगी है।

बताया जा रहा है कि कंपनी सीट और प्लास्टिक का पाइप बनाने का काम करती है।पीथमपुर पुलिस भी मौके पर मौजूद है।आग इतनी भीषण है कि नुकसान का आंकलन नहीं किया जा सकता है। नगर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा और तीनों थाने का बल भी मौके पर मौजूद है।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…