• 11/06/2024

नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा कुछ ऐसा, माता-पिता को हो गई जेल

नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा कुछ ऐसा, माता-पिता को हो गई जेल
Spread the love

इंदौर जिले के महू कोतवाली थाना से नाबालिग की सुसाइड का मामला सामने आया। घटना में एक नया मोड़ तब आया जब नाबालिग की आत्महत्या के बाद उसके माता पिता को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। दरअसल महू कोतवाली क्षेत्र में सुसाइड करने वाली 17 साल की नाबालिग लड़की के सुसाइड नोट को देखकर पुलिस ने माता पिता को गिरफ्तार किया है।

सुसाइड नोट में पुलिस को बताई ये वजह

नाबालिग ने सुसाइड करने से पहले सुसाइड नोट लिखा था। जिसमें उसने मौत का कारण अपने माता-पिता को बताया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। इसके बाद कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया।पैदा कर दिया अब गाली देते रहते हैं।

नाबालिग ने सुसाइड नोट में लिखा कि सुसाइड की वजह मेरे माता-पिता हैं जिन्होंने मुझे पैदा तो कर दिया लेकिन मुझे पाल नहीं पा रहे हैं। रोज सुबह उठते से सोने तक दिन भर मुझे प्रताड़ित करते हैं। इतना ही नहीं गाली के सिवाय मुझसे बात ही नहीं करते हैं।मेरे माता-पिता से परेशान होकर मैं यह कदम उठा रही हूं।

जांच के बाद माता पिता को भेजा जेल

मामला 23 मई का है। जब नाबालिग ने फांसी लगा ली थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस को घर से नोट मिला।जिसमें माता पिता का नाम सामने आया। इसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।इसके बाद माता पिता दोनों पर प्रताड़ित करने की धाराओं में केस दर्ज किया गया। मंगलवार को कोर्ट ने दोनों को दोषि मानते हुए जेल भेजने का आर्डर दिया।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…