• 11/06/2024

राज्य कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाया 4 फीसदी महंगाई भत्ता

राज्य कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाया 4 फीसदी महंगाई भत्ता
Spread the love

पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों का 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। इसे लेकर सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सरकारी कर्मचारियों को 1 अप्रैल 2024 से इसका लाभ मिलेगा।

राज्य वित्त विभाग ने अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी। नोटिफिकेशन के मुताबिक सरकारी कर्मचारियों, सरकार द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थानों के कर्मचारियों, सरकार के अधीन पंचायतों और पंचायत कर्मियों, नगर निगमों, नगर पालिकाओं, स्थानीय बोर्डों और रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों के पेंशन प्राप्तकर्ताओं और उनके परिवारों को यह सुविधा मिलेगी। अधिसूचना में यह भी बताया गया कि राज्यपाल ने सभी पहलुओं की जांच के बाद डीए देने के फैसले पर मुहर लगा दी है।

आपको बता दें इससे पहले पिछले साल 21 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर सीएम ममता बनर्जी ने सरकारी कर्मचारियों के लिए 4 फीसदी डीए बढ़ाने की घोषणा की थी।

Related post

23 से पहले निपटा ले एसबीआई बैंक के ग्राहक अपना काम, नहीं तो करना होगा 6 दिनों का इंतजार

23 से पहले निपटा ले एसबीआई बैंक के ग्राहक…

Spread the loveरायपुर। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के ग्राहक बैंक से संबंधित जो भी कार्य है वही 23 मई से पहले कर…
जल जीवन मिशन से बदली ग्राम सोनझरी की तस्वीर, हर घर जल ग्राम के रूप में मिली नई पहचान

जल जीवन मिशन से बदली ग्राम सोनझरी की तस्वीर,…

Spread the loveरायपुर। कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनझरी में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों की जिंदगी बदल…
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में गृह मंत्री शर्मा ने 54 अत्याधुनिक इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहनों को दिखाई हरी झंडी

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में गृह मंत्री शर्मा ने 54…

Spread the love00 डायल-112 सेवा का विस्तार अब छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में – शर्मा 00 एक्के नंबर- सब्बो बर…