• 12/06/2024

मौसम: अगले 7 दिन तक इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ होगी झमाझम बारिश, जानें आपके यहां मानसून कब दे रहा दस्तक

मौसम: अगले 7 दिन तक इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ होगी झमाझम बारिश, जानें आपके यहां मानसून कब दे रहा दस्तक
Spread the love

केरल के बाद मानसून धीरे-धीरे देश के बाकि राज्यों की ओर बढ़ता जा रहा है। आगे बढ़ने के साथ ही मानसून की रफ्तार अभी धीमी पड़ गई है। उत्तर पश्चिमी मानसून अकोला, जलगांव, नवसारी, पुसाद, मलकानगिरी, विजयनगरम और सुकमा होकर गुजर रहा है। इसके अलगे 24 घंटे में तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सोंं में बढ़ने की संभावना है। मानसून आने के साथ ही कई राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

मौसम विज्ञान के मुताबिक अगले 7 दिनों में असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 5 दिनों के भीतर सिक्किम, असम, मेघालय और पश्चिम बंगाल में बहुत भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 13 जून से 16 जूने के बीच मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और नागालैंड में भारी से अत्याधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

IMD के अनुसार अगल 5 दिनों में पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और ओडिशा में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी और कई स्थानों पर बारिश होगी। इसी दौरान छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और विदर्भ में 40 से 60 किलोमीटिर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और हल्की बारिश होगी।

वहीं अगले दो दिनों में कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी।

Related post

Mausam Alert: कई राज्यों में आंधी-बारिश का रहेगा कहर, इन राज्यों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, जानें छत्तीसगढ़ सहित देशभर के मौसम का मिजाज

Mausam Alert: कई राज्यों में आंधी-बारिश का रहेगा कहर,…

Spread the loveAaj ka Mausam:  भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को देश के कई हिस्सों में विविध मौसमी परिस्थितियों की…
मौसम: देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश, यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम: देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश, यहां…

Spread the loveमानसून की विदाई का समय आ गया है। लेकिन एक बार फिर से देश के कई राज्यों में मानसून…
IMD Alert: होली से पहले CG सहित इन 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए दिल्ली-NCR सहित देश भर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

IMD Alert: होली से पहले CG सहित इन 10…

Spread the loveइन दिनों देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। फरवरी माह में गर्मी ने पिछले 122…