• 12/06/2024

क्यों चाहते हैं BJP विधायक घरों में CCTV कैमरा लगाना हो अनिवार्य? निगम भी प्रस्ताव लाने की तैयारी में, MLA ने बताया कारण

क्यों चाहते हैं BJP विधायक घरों में CCTV कैमरा लगाना हो अनिवार्य? निगम भी प्रस्ताव लाने की तैयारी में, MLA ने बताया कारण
Spread the love

एक हजार वर्गफुट या उससे ऊपर के प्लाट पर घर बनाने वालों के लिए अब बहुत जल्द अपने घरों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य हो जाएगा। छत्तीसगढ़ के बीजेपी विधायक रिकेश सेन ने ने इस संबंध में नगर निगम के महापौर से चर्चा कर शीघ्र ही ऐसा प्रस्ताव सामान्य सभा में लाने के लिए कहा है।

दुर्ग जिले के वैशाली नगर से विधायक रिकेश सेन ने बताया कि अब तक एक हजार वर्गफुट और उससे बड़े भूखंड में जैसे वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को आवश्यक माना जाता था, उसी तरह अब ऐसे निर्माणाधीन मकानों में सीसीटीवी लगाने के बाद ही मकान मालिकों को भवन पूर्णता प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

विधायक ने कहा कि घर बनाने के बाद जैसे हम सभी लाखों रूपये इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर और माडुलर किचन सहित पीओपी आदि में खर्च करते हैं। उसी तरह मात्र 5 से 10 हजार रूपये में सीसीटीवी सेटअप लगवा ही सकते हैं क्योंकि सीसीटीवी न केवल घर की सुरक्षा के मद्देनजर जरूरी है बल्कि वह चोरी या अन्य घटना दुर्घटना को रोकने में भी सहायक होता है। इसलिए मैंने निगम महापौर से चर्चा कर इस बावत प्रस्ताव सामान्य सभा में लाए जाने कहा है ताकि लोग अपने घरों में आवश्यक वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और सीसीटीवी सेटअप लगा कर निगम से भवन पूर्णता प्रमाण पत्र हासिल कर सकें।

विधायक रिकेश सेन ने वैशाली नगर विधानसभा के सभी नागरिकों, व्यावसायिक संस्थानों व व्यापारियों‌ और प्रायवेट कालोनीवासियों से भी अपील की है कि सीसीटीवी सिस्टम आप अपने स्टोर या बिल्डिंग के मुख्य क्षेत्रों में अवश्य लगाएं।

सीसीटीवी कैमरे बिल्डिंग के कोनों में, प्रवेश द्वार और निकास द्वार के सामने और चेकआउट काउंटर के पीछे लगाया जा सकता है। खासकर कैमरों की स्थिति उन छवियों और कोणों पर भी कार्य करती है जहां सामान्यतः हम सबकी नजर नहीं पड़ती है। सीसीटीवी सिस्टम सुरक्षा और संरक्षा को बढ़ाकर आपके व्यवसाय के स्वास्थ्य और लाभप्रदता में भी बहुत मदद करता है।

शहर को सुरक्षित और संरक्षित रखने में सीसीटीवी का उपयोग विभिन्न प्रकार के सुरक्षा उद्देश्यों के लिए किया जाता है, जिसमें संवेदनशील क्षेत्रों में परिधि सुरक्षा बनाए रखना, यातायात की निगरानी करना, खतरनाक स्थानों की निगरानी करना और सबसे महत्वपूर्ण रूप से इमारतों और सूने मकान की सुरक्षा को बनाए रखना शामिल है।

भिलाई निगम द्वारा सीसीटीवी को कम्पल्सरी किए जाने से लोगों में जागरूकता आएगी और हम अपने घर के अतिरिक्त आस पास के क्षेत्र को भी सुरक्षित और संरक्षित रखने में मददगार होंगे।

एमआईसी में चर्चा होगी

उधर इस मामले में भिलाई नगर निगम महापौर नीरज पाल ने बताया कि सुबह बीजेपी विधायक का फोन आया था। फोन पर चर्चा हुई है। उन्होंने प्रस्ताव बना कर भेजने के लिए कहा है। उनके प्रस्ताव आने के बाद एमआईसी पर चर्चा की जाएगी।

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…