• 12/06/2024

आयुष्मान कार्ड में सरकार ने जोड़ी 282 नई सुविधा, मुफ्त दवाइयों के साथ ब्लड कैंसर का इलाज फ्री

आयुष्मान कार्ड में सरकार ने जोड़ी 282 नई सुविधा, मुफ्त दवाइयों के साथ ब्लड कैंसर का इलाज फ्री
Spread the love

आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है।अगर आपके पास भी आयुष्मान कार्ड है तो आप भी इसका लाभ उठा सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक इस योजना के तहत जिस भी व्यक्ति के पास आयुष्मान कार्ड है वो सामान्य बुखार से लेकर कई गंभीर बीमारी तक का इलाज मुफ्त करवा सकता है। लेकिन अब राज्य सरकार द्वारा इस योजना में 282 तरह की नई मेडिकल सुविधाएं शामिल की गयीं हैं।इन सुविधाओं में बड़ी-बड़ी से बीमारी की प्रमुख दवाइयों के साथ साथ बोन मेरो ट्रांसप्लांट भी शामिल किया गया है। जो ब्लड कैंसर के इलाज में उपयोगी होती है।

ब्रेन ट्यूमर का भी होगा इलाज 

इस आयुष्मान भारत योजना में 282 मेडिकल सुविधाओं में ब्रेन ट्यूमर का उपचार भी शामिल किया गया है। ब्रेन ट्यूमर में होने वाली अल्ट्रा साउंड और सीटी गाइडेड पर्क्यूटेनियस रेडियो फ्रीक्वेंसी अबलेशन और अल्ट्रासाउंड और सिटी गाइडेड पर्क्यूटेनियस माइक्रोवेव अबलेशन जैसी सुविधाएं आयुष्मान कार्ड के फ्री पैकेज में शामिल कर दी हैं।

एयर एम्बुलेंस की सुविधा भी फ्री 

हाल ही में मध्यप्रदेश की सरकार ने आयुष्मान कार्ड के फ्री पैकेज में निशुल्क उपचार और दवाइयों के साथ-साथ फ्री एयर एम्बुलेंस की सुविधा भी देने जा रही है। हालांकि एयर एम्बुलेंस प्रदेश में जून के अंत में शुरू होने की संभावना है।

ये एयर एम्बुलेंस किसी भी आपात घटना की स्तिथि में मरीज को देश के बड़े अस्पतालों में कम समय में शिफ्ट किया जा सकेगा। इसमें आने वाला खर्च शासन द्वारा किया जाएगा। अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड नहीं है तो आपको 2 लाख प्रति घंटा चार्ज देना होगा।

ये दवाएं भी मुफ्त मिलेंगी  

मध्य प्रदेश सरकार आयुष्मान भारत योजना के तहत 4 दवाइयाँ मुफ़्त दे रही है। इनमें से एक दवा है रिकॉम्बिनेंट टिशू प्लास्मिनोजेन एक्टिवेटर, जो खून में रुकावटों को दूर करने में मदद करती है और इसकी एक खुराक की कीमत आम तौर पर 10 हज़ार रुपये होती है।

दूसरी मुफ़्त दवाइयाँ हैं लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन इंजेक्शन,IV इम्यूनोग्लोबुलिन और टेनेक्टेप्लेस जो गंभीर फंगल और यीस्ट संक्रमण के लिए इस्तेमाल की जाती है।

Related post

CG – पत्नी की इस आदत ने पति को किया परेशान, फिर सामने आई दिल दहला देने वाली घटना…

CG – पत्नी की इस आदत ने पति को…

Spread the loveपेंड्रा/गौरेला। गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम केवची में पारिवारिक विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की डंडे…
मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक संपन्न

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स…

Spread the loveरायपुर, 13 अगस्त 2026- मंत्रालय (महानदी भवन) में मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति…
छत्तीसगढ़ में निवेश की बड़ी छलांग, ग्रीन स्टील और माइनिंग में ₹13,800 करोड़ से ज्यादा के MoU

छत्तीसगढ़ में निवेश की बड़ी छलांग, ग्रीन स्टील और…

Spread the loveरायपुर, 13 अगस्त. छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलने के संकेत हैं. राजधानी रायपुर में आयोजित पांचवें दो…