• 12/06/2024

राजधानी में दिन दहाड़े कारोबारी से बंदूक की नोंक पर 27 लाख की लूट

राजधानी में दिन दहाड़े कारोबारी से बंदूक की नोंक पर 27 लाख की लूट
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिन दहाड़े एक व्यापारी से बंदूक की नोक पर 27 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। लूट की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी में लग गई है।मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है।

किसानों से धान खऱीदकर राइस मिलर्स को बेचने का कारोबार करने वाले विष्णु शर्मा सुबह 11 बजे खरोरा स्थित अपने दफ्तर पहुंचे थे। उसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनके दफ्तर में पहुंचे। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने उन पर पिस्टल तान दी और पैसों से भरा बैग छीनकर भाग गए।

जिसके बाद कारोबारी ने फोन कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। मामले में पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरु कर दिया है। मामले में पुलिस का दावा है कि जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related post

उत्कृष्ट टिकट चेकिंग प्रदर्शन करने वाले 14 रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक ने किया सम्मानित

उत्कृष्ट टिकट चेकिंग प्रदर्शन करने वाले 14 रेलकर्मियों को…

Spread the love रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में टिकट चेकिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले…
स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 राष्ट्रगीत, ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 राष्ट्रगीत, ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों…

Spread the loveरायपुर। 15 अगस्त 2026 को देशभर में मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, उत्साहपूर्ण और व्यवस्थित रूप से…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3 दिन सक्रिय रहेगा मानसून; कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में…