• 12/06/2024

स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश से मची खलबली, शिक्षकों का कराया जाएगा वेरिफिकेशन

स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश से मची खलबली, शिक्षकों का कराया जाएगा वेरिफिकेशन
Spread the love

स्कूल शिक्षा विभाग के एक फैसले से शिक्षकों की चिंता बढ़ गई है। इस फैसले के अनुसार अब ऐसे शिक्षक जो प्रतिनियुक्ति पर दूसरे विभागों में जाना चाहते हैं। उन्हें वेरिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा। वेरिफिकेशन में कुछ गड़बड़ी पाए जाने पर उनकी पदस्थापना विभाग में खत्म करने का निर्देश दे दिया गया है।

मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग में नए शिक्षकों की पदास्थापना किए जाने की तैयारी है। जिन शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति दूसरे विभाग में हो रही है। उनकी जगह नए शिक्षक की पदस्थापना स्कूल शिक्षा विभाग करेगा। इसके साथ ही विभाग ने यह भी कहा है कि इस तरह के पदों की स्थिति का भी वेरिफिकेशन किया जाना अनिवार्य है। पदों की स्थिति को लेकर भी विभाग के पोर्टल पर जारी दिया जाएगा।

शिक्षकों में असमंजस की स्थिति

शिक्षा विभाग के इन आदेश के बाद से अब ऐसे शिक्षकों के सामने असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। ऐसे में वे किसी अन्य विभाग में पदस्थापना पर जाते हैं और बाद में अपने मूल विभाग में वापस आते हैं तो उन्हें किस तरह से आपसी सहमति बनानी पड़ेगी।

शिक्षा विभाग में इसके पहले भी  प्रतिनियुक्ति और विभाग में वापसी की प्रक्रिया होती रही है, हालांकि अब नए सिरे से जारी हो रहे निर्देशों को लेकर सरकार की आगामी रणनीति क्या होगी फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

Related post

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से…

Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं 217 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन…
सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत निर्मित भव्य रंगोली का मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया अवलोकन

सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत…

Spread the love-‘ऑपरेशन सिंदूर’, ‘विकसित भारत@2047’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर बनाई गई रंगोली…
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी राज्य स्तरीय कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी…

Spread the loveरायपुर, 8 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति विकास विभाग के अंतर्गत भारत के संविधान के अनुच्छेद 275(1) के…