• 13/06/2024

लूट की बड़ी वारदात, फिल्मी स्टाइल में गन दिखाई, हाथ पैर बांधे और 27 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार

लूट की बड़ी वारदात, फिल्मी स्टाइल में गन दिखाई, हाथ पैर बांधे और 27 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार
Spread the love

रायपुर तिल्दा के रहने वाले व्यापारी विष्णु शर्मा, किसानों और राइस मिलर्स के बीच धान की खरीदी और बिक्री का काम करते हैं। हर रोज की तरह बुधवार सुबह खरोरा स्थित अपने दफ्तर पहुंचे और काम शुरू कर दिया। ऑफिस में वह अपना काम कर ही रहे थे कि दोपहर के समय दो आदमी अचानक उनके दफ्तर पहुंच गए। व्यापारी उनसे उनका परिचय पूछ ही रहे थे कि दोनों में एक आरोपी ने पिस्तौल उनके सामने तान दी।

अज्ञात बदमाशों ने व्यापारी को डरा धमकाकर ऑफिस के अंदर वाले कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद ऑफिस में रखा रुपयों से भरा बैग लेकर वहां से फरार हो गए।बदमाश वहां से जाते-जाते व्यापारी के ऑफिस का शटर भी गिरा कर चले गए।कुछ देर बाद जैसे तैसे करके व्यापारी शटर उठकर बाहर निकाला।

व्यापारी सीधे खरोरा थाना पहुंचा और पुलिस को अपने साथ हुई लूट के बारे में बताया।व्यापारी ने आरोपियों का हुलिया बताकर उनके खिलाफ केस दर्ज कराया। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि जिस बैग को आरोपी लेकर फरार हो गए उसमें 27 लाख 50 हजार रुपये कैश रखा हुआ था।

लुटेरों की तलाश में जुटी खरोरा पुलिस

व्यापारी की शिकायत पर खरोरा पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी सुरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…