• 19/06/2024

अरविंद केजरीवाल की नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई आज

अरविंद केजरीवाल की नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई आज
Spread the love

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट दिल्ली आबकारी घोटाला मामले के आरोपी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मेडिकल चेकअप के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल को शामिल होने की अनुमति देने की मांग पर सुनवाई करेगी।कोर्ट आज ही केजरीवाल की नियमित जमानत याचिका पर भी सुनवाई करेगी।

बता दें कि 14 जून को कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन को नोटिस जारी किया था। 14 जून को सुनवाई के दौरान केजरीवाल की ओर से पेश वकील एन हरिहरन ने कहा था कि केजरीवाल के मेडिकल चेकअप के दौरान उनकी पत्नी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान जुड़े रहने की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि जब मेडिकल बोर्ड बैठे तो सुनीता केजरीवाल भी इनपुट देना चाहती हैं।

इस पर ईडी की ओर से पेश वकील जोहेब हुसैन ने कहा था कि वे केजरीवाल की अर्जी पर जवाब देने के लिए समय देने की मांग की थी। तब कोर्ट ने कहा था कि आरोपी न्यायिक हिरासत में है न कि ईडी की हिरासत में अगर वो कोई राहत चाहते हैं तो इसमें ईडी की कोई भूमिका नहीं है। तब ईडी ने कहा था कि हम जेल से रिपोर्ट मंगाने की मांग कर रहे हैं।

 

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
D.Ed अभ्यर्थियों की हड़ताल जारी; सरकार पर हाईकोर्ट के अपमान का लगाया आरोप

D.Ed अभ्यर्थियों की हड़ताल जारी; सरकार पर हाईकोर्ट के…

Spread the loveरायपुर के तूता धरना स्थल पर डीएड अभ्यर्थियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। अभ्यर्थियों की सरकार से मांग है…
हरियाणा विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन गरमाई सियासत, दलों ने झोंकी पूरी ताकत, शाम होते ही थम जाएगा प्रचार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन गरमाई सियासत, दलों…

Spread the loveहरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी और…