• 23/06/2024

गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, हादसे में 42 लोग घायल, मचा हड़कंप

गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, हादसे में 42 लोग घायल, मचा हड़कंप
Spread the love

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक बस पलटकर खाई में गिर गई। हादसे में 42 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, यह एक निजी डबल डेकर बस थी, जो जौनपुर से दिल्ली जा रही थी। बताया जा रहा है कि सुबह चालक को झपकी आ जाने के कारण हादसा हुआ है। जिसके बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे की वजह से हाईवे में घंटों तक जाम लग गया।दरअसल, जौनपुर से दिल्ली जा रही सवारियों से खचाखच भरी प्राइवेट डबल डेकर बस एक्सप्रेसवे के नीचे जा गिर गई।

बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद आने से यह हादसा हुआ। जिसके कारण बस खाई में जा गिर गई और इस हादसे में करीब 42 लोग घायल हो गए। घायलों में 30 को इलाज के लिए सौरिख सरकारी अस्पताल और 12 को तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।वहीं एएसपी, सीओ समेत कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को बाहर निकाला।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह हादसा छिबरामऊ तहसील के सौरिख थाना क्षेत्र में हुआ। घायल यात्रियों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। घायल अलग-अलग जगह के बताए जा रहे हैं। कुछ लोग हरियाणा के है तो कुछ लोग जौनपुर के तो वहीं आजमगढ़‚ सुल्तानपुर और अम्बेडकर नगर के रहने वाले लोग भी घायल बताए जा रहे हैं।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर की गई चर्चा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा…

Spread the loveकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं की…