• 24/06/2024

शुभमन गिल होंगे टीम इंडिया के नए कप्तान, जिम्बाब्वे दौरे के लिए इन खिलाड़ियों को मिला मौका, BCCI ने किया ऐलान

शुभमन गिल होंगे टीम इंडिया के नए कप्तान, जिम्बाब्वे दौरे के लिए इन खिलाड़ियों को मिला मौका, BCCI ने किया ऐलान
Spread the love

India Squad for Zimbabwe Tour जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। इस दौरे से रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव जैसे सीनियर प्लेयर्स को आराम दिया गया है। जबकि शुभमन गिल को कप्तानी सौंपी गई है। पांच ऐसे खिलाड़ी भी स्क्वाड में आए हैं जो पहली बार टी20 टीम में शामिल हुए हैं। जिम्बाब्वे सीरीज के साथ ही चार खिलाड़ियों की टीम इंडिया में वापसी हुई है।ऋतुराज गायकवाड़ को दोबारा मौका दिया गया है। वहीं लेग स्पिनर रवि बिश्नोई, तेज गेंदबाज खलील अहमद और आवेश खान दोबारा टीम में आए हैं।

India Squad for Zimbabwe Tour IPL 2024 सीजन में धमाल मचाने वाले खिलाड़ियों को इस दौरे के लिए चुना गया है। इनमें अभिषेक शर्मा, रियान पराग, नीतीश कुमार रेड्डी जैसे नाम भी शामिल हैं। पराग ने IPL में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए कमाल किया था। पराग ने पिछले सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए थे। जबकि नीतीश को अगले पेस ऑलराउंडर के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने IPL में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए अपनी काबिलियत दिखाई थी। पंजाब से आने वाले अभिषेक शर्मा ने पिछले एक साल में तूफानी बैटिंग से सबका ध्यान खींचा है। उन्हें पहली बार टीम में मौका मिला है।

Related post

बाजार में आने वाले हैं 10 और 20 रुपये के ‘प्लास्टिक नोट, नई दिल्ली में होगी कागज के नोटों की छुट्टी सरकार ने दी हरी झंडी

बाजार में आने वाले हैं 10 और 20 रुपये…

Spread the loveनई दिल्ली । भारत में मुद्रा प्रणाली को अधिक टिकाऊ और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते…
स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय कांकेर में राजस्व मंत्री वर्मा करेंगे ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय कांकेर में राजस्व मंत्री…

Spread the loveकांकेर। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा कांकेर जिला मुख्यालय के नरहरदेव हाइयर सेकेंडरी स्कूल मैदान में आयोजित…
युवा अपने हौसलों को मजबूत करें और लक्ष्य हासिल करने निरंतर प्रयास करें : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..

युवा अपने हौसलों को मजबूत करें और लक्ष्य हासिल…

Spread the loveरायपुर: उच्च शिक्षा विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य प्रकोष्ठ द्वारा गुरुवार को जिला ऑडिटोरियम, बलौदाबाजार में ‘नशामुक्त विकसित भारत,…