• 24/06/2024

अनशन पर बैठीं आतिशी की अचानक बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में भर्ती होने से किया इनकार…

अनशन पर बैठीं आतिशी की अचानक बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में भर्ती होने से किया इनकार…
Spread the love

देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों जल संकट गहराया हुआ है। जल संकट को लेकर आतिशी पिछले चार दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली की जल मंत्री आतिशी की तबीयत सोमवार को उनके अनिश्चितकालीन अनशन के चौथे दिन बिगड़ गई और चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी है।

हालांकि आतिशी ने हरियाणा द्वारा ‘दिल्ली के पानी का उचित हिस्सा’ जारी किए जाने तक, प्रतिकूल स्वास्थ्य प्रभावों के बावजूद अस्पताल में इलाज कराने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि मेरा रक्तचाप और शर्करा का स्तर गिर रहा है और मेरा वजन भी कम हो गया है। कीटोन का स्तर बहुत अधिक है जो लंबे समय में हानिकारक प्रभाव डाल सकता है। चाहे मेरे शरीर को कितना भी कष्ट क्यों न हो, मैं भूख हड़ताल तब तक जारी रखूंगी जब तक हरियाणा दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं छोड़ देता।

वहीं आम आदमी पार्टी ने एक बयान में कहा कि आतिशी का वजन और रक्तचाप तेजी से घट रहा है, जिसे लोकनायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल के चिकित्सकों ने ‘खतरनाक’ बताया है।

बयान में कहा गया है कि जल मंत्री आतिशी का वजन भी अप्रत्याशित रूप से घट रहा है। 21 जून को भूख हड़ताल पर बैठने से पहले उनका वजन 65.8 किलोग्राम था, जो भूख हड़ताल के चौथे दिन घटकर 63.6 किलोग्राम रह गया है। यानी महज 4 दिनों में उनका वजन 2.2 किलोग्राम कम हुआ है।

Related post

महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी…

Spread the loveरायपुर: “महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक उन्नति राज्य  सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर…
कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा के जीवन में आया खुशियों का नया सवेरा

कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा…

Spread the loveरायपुर: प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों को पक्के घर देने के लिए चलाई जा…
हिंसा से विकास की ओर : आत्मसमर्पित महिलाओं के बीच पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पुनर्वास नीति को बताया नई जिंदगी की राह

हिंसा से विकास की ओर : आत्मसमर्पित महिलाओं के…

Spread the loveरायपुर: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने एक दिवसीय नारायणपुर प्रवास के दौरान नक्सल पुनर्वास केंद्र पहुंचकर…