• 02/07/2024

बड़ा हादसा: सत्संग में भगदड़ मचने से 90 से ज्यादा की मौत, सैकड़ों घायल

बड़ा हादसा: सत्संग में भगदड़ मचने से 90 से ज्यादा की मौत, सैकड़ों घायल
Spread the love

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बड़ा हादसा हुआ है। यहां आयोजित एक सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। हाथरस (Hathras incident) में हुए इस हादसे में मरने वालों की संख्या में और भी बढ़ोत्तरी होने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक हाथरस (Hathras incident) जनपद के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के फुलरई गांव में भोले बाबा का सत्संग चल रहा है। सत्संग में बड़ी संख्या में बच्चों और महिलाओं सहित श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंगलवार को सत्संग का समापन था। सत्संग के समापन के मौके पर वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है। वहीं सैकड़ों की संख्या में लोग घायल हुए हैं। माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या अभी और भी इजाफा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी पर भड़के कांग्रेस विधायक, समर्थकों की भी लगाई क्लास, बताया कांग्रेस को डुबोने वाला 

घायलों को इलाज के लिए हाथरस और आसपास के अस्पताल ले जाया जा रहा है। घायलों की तदाद इतनी ज्यादा है कि अस्पतालों में जगह कम पड़ गई है। घायलों को सरकारी के अलावा निजी अस्पताल में भी भर्ती कराया जा रहा है। एटा अस्पताल में अब तक 27 शव आ चुके हैं। जिनमें 23 महिलाएं, 3 बच्चे और 1 पुरूष शामिल हैं। शवों की अभी तक पहचान नहीं हुई है।

हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। उन्होंने घायलों के उचित उपचार के साथ ही अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

सीएम ने एक्स पर लिखा, “जनपद हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के युद्ध स्तर पर संचालन और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में मा. मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी, श्री संदीप सिंह जी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं तथा प्रदेश के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक को घटना स्थल पर पहुंचने हेतु निर्देशित किया है। ADG, आगरा और कमिश्नर, अलीगढ़ के नेतृत्व में टीम गठित कर दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश भी दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

इसे भी पढ़ें: प्रेमी ने शादी से किया इंकार, तो महिला डॉक्टर ने दी ऐसी सजा.. सुनकर उड़ जाएंगे होश 

Related post

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद – सीएम साय

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बेटियों की खुशहाली…
मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने ग्राम कर्रा में मंगल भवन निर्माण की घोषणा की 00 प्रदेश के शक्तिपीठों को धार्मिक कॉरिडोर…
छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों के लिए प्रभारी-सहप्रभारियों की सूची जारी

छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक नियुक्तियों का ऐलान किया है। बीजेपी ने…