• 02/07/2024

107 की मौत: Hathras सत्संग भगदड़ में अब तक 107 की मौत, योगी ने जांच का किया ऐलान, दो मंत्रियों को भेजा

107 की मौत: Hathras सत्संग भगदड़ में अब तक 107 की मौत, योगी ने जांच का किया ऐलान, दो मंत्रियों को भेजा
Spread the love

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बड़ा हादसा हुआ है। यहां आयोजित भोलेबाबा की सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से 107 लोगों की मौत की खबर है। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और उनके साथ आए बच्चे शामिल हैं। हाथरस (Hathras Satsang stampede) हादसे पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने दो मंत्रियों को मौके पर भेजा है।

जानकारी के मुताबिक हाथरस (Hathras Satsang stampede) जनपद के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के फुलरई गांव में भोले बाबा का सत्संग चल रहा है। सत्संग में बड़ी संख्या में बच्चों और महिलाओं सहित श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंगलवार को सत्संग का समापन था। सत्संग के समापन के मौके पर वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है। वहीं सैकड़ों की संख्या में लोग घायल हुए हैं। माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या अभी और भी इजाफा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी पर भड़के कांग्रेस विधायक, समर्थकों की भी लगाई क्लास, बताया कांग्रेस को डुबोने वाला 

घायलों को इलाज के लिए हाथरस और आसपास के अस्पताल ले जाया जा रहा है। घायलों की तदाद इतनी ज्यादा है कि अस्पतालों में जगह कम पड़ गई है। घायलों को सरकारी के अलावा निजी अस्पताल में भी भर्ती कराया जा रहा है। शवों की पहचान की जा रही है।

हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। उन्होंने घायलों के उचित उपचार के साथ ही अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

सीएम ने एक्स पर लिखा, “जनपद हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के युद्ध स्तर पर संचालन और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में मा. मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी, श्री संदीप सिंह जी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं तथा प्रदेश के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक को घटना स्थल पर पहुंचने हेतु निर्देशित किया है। ADG, आगरा और कमिश्नर, अलीगढ़ के नेतृत्व में टीम गठित कर दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश भी दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

इसे भी पढ़ें: प्रेमी ने शादी से किया इंकार, तो महिला डॉक्टर ने दी ऐसी सजा.. सुनकर उड़ जाएंगे होश 

Related post

भालू हमले की पीडि़ता प्रेमबाई के घर पहुँची मेडिकल बोर्ड की टीम, जांच में 55 प्रतिशत दिव्यांगता की पुष्टि

भालू हमले की पीडि़ता प्रेमबाई के घर पहुँची मेडिकल…

Spread the love00 स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल की संवेदनशील पहल, अब मिल सकेगा दिव्यांगता प्रमाण पत्र रायपुर। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी…
छत्तीसगढ़ का हॉकी खिलाड़ी अवि माणिकपुरी 66 साल के इंतजार के बाद पहली बार पहनेगा टीम इंडिया की नीली जर्सी

छत्तीसगढ़ का हॉकी खिलाड़ी अवि माणिकपुरी 66 साल के…

Spread the love00 भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम में हुआ चयन 00 एमपी हॉकी अकादमी के कुछ अन्य बच्चों भी हुआ…
चिरायु योजना से मिली नई जिंदगी: समीरा और नितिन ने मुख्यमंत्री को थैंक यू कार्ड देकर जताया आभार

चिरायु योजना से मिली नई जिंदगी: समीरा और नितिन…

Spread the love00 सुशासन तिहार में भावुक पल : मुख्यमंत्री से मिलकर बच्चों और अभिभावकों की आंखों में छलकी खुशी 00…