• 04/07/2024

इस राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, एक दिन पहले कांग्रेस में हुए थे शामिल

इस राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, एक दिन पहले कांग्रेस में हुए थे शामिल
Spread the love

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए के. केशव राव ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने गुरुवार को अपना त्यागपत्र राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को सौंपा।

केशव राव बुधवार को फिर से कांग्रेस में शामिल हुए।भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से राज्यसभा के लिए चुने गए केशव राव ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद संसद के उच्च सदन की सदस्यता छोड़ने का फैसला किया।हालांकि अभी उनका कार्यकाल दो साल के लिए बचा था।

राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद 85 वर्षीय नेता ने कहा कि उन्हें अब इस पद पर बने रहना नैतिक और कानूनी रूप से उचित नहीं है।राव को 2020 में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) द्वारा राज्यसभा भेजा गया था।उन्होंने तेलंगाना राज्य के गठन में देरी के विरोध में कांग्रेस छोड़ दी थी और 2013 में के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली टीआरएस (अब बीआरएस) में शामिल हो गए थे।

Related post

बढ़ेगा BJP का ‘कुनबा’, कल से भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू, PM मोदी फिर से लेंगे पार्टी की सदस्यता

बढ़ेगा BJP का ‘कुनबा’, कल से भाजपा का सदस्यता…

Spread the loveभाजपा का सदस्यता अभियान 2 सितंबर यानी कल से शुरू हो रहा है। पहले दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा…
चाय पर लग सकता है बैन! सैंपल में मिला कुछ ऐसा…. फूड सेफ्टी विभाग हुआ अलर्ट

चाय पर लग सकता है बैन! सैंपल में मिला…

Spread the loveभारत में चाय के दीवानों की लंबी कतार है। यह एक ऐसी ड्रिंक है, जो भारतीय घरों में सुबह…
6 मंजिला इमारत ढहने से सात लोगों की दबकर मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

6 मंजिला इमारत ढहने से सात लोगों की दबकर…

Spread the loveगुजरात के सूरत शहर में 6 मंजिला इमारत ढहने से 15 लोग घायल हो गए। और सात लोगों की…