• 05/07/2024

केजरीवाल की जमानत पर रोक लगाने वाले HC के जज और ED के वकील को लेकर बड़ा खुलासा, 150 वकीलों ने CJI चंद्रचूड़ को लिखा पत्र

केजरीवाल की जमानत पर रोक लगाने वाले HC के जज और ED के वकील को लेकर बड़ा खुलासा, 150 वकीलों ने CJI चंद्रचूड़ को लिखा पत्र
Spread the love

कथित शराब घोटाले के मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नियमित जमानत याचिका पर हाईकोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के मामले में वकीलों ने सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखा है। 157 वकीलों ने पत्र लिखकर हितों के टकराव का मुद्दा उठाते हुए अपनी चिंता जाहिर की है। पत्र में कहा गया है कि दिल्ली हाईकोर्ट के जज सुधीर कुमार जैन को केजरीवाल को जमानत दिए जाने के खिलाफ ईडी की अर्जी पर सुनवाई से खुद को अलग कर लेना चाहिए था।  क्योंकि उनके भाई ईडी के वकील हैं।

पत्र में कहा गया है कि न्यायाधीश सुधीर कुमार जैन के सगे भाई अनुराग जैन प्रवर्तन निदेशालय (ED) के वकील हैं और हितों के टकराव की कभी घोषणा नहीं की गई। हालांकि सूत्रों के मुताबिक वकील अनुराग जैन आबकारी नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के किसी भी मामले को नहीं देख रहे हैं।

दिल्ली उच्च न्यायालय और निचली अदालतों में प्रैक्टिस करने वाले 157 वकीलों ने अपने पत्र में सीजेआई से कहा कि अरविंद केजरीवाल की जमानत पर हाईकोर्ट द्वारा लगाए गए स्टे को जानबूझकर लंबा खींचा जा रहा है। जज जमानत अर्जी पर फैसला लेने में देरी कर रहे हैं और लंबी-लंबी तारीखें दे रहे हैं।

आपको बता दें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवन्यू कोर्ट ने 20 जून को जमानत दे दी थी। जिसके  बाद सीबीआई ने उन्हें इसी केस में भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया।

Related post

Aaj ka Panchang 08 August 2026: आज सर्वार्थ सिद्धि योग में रखा जाएगा रोहिणी व्रत, नोट करें राहुकाल का समय, यहां पढ़ें पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 08 August 2026: आज सर्वार्थ सिद्धि…

Spread the loveAaj Ka Panchang 08 August 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 08 अगस्त 2026, शनिवार का दिन है. आज सावन…
Aaj Ka Rashifal 8 August 2026: आज शनिवार को कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 August 2026: आज शनिवार को…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 8 अगस्त है और दिन शनिवार है. शनिवार का दिन भी कई महत्वपूर्ण ज्योतिषीय संयोग लेकर…
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर…

Spread the loveरायपुर: प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के साथ रायगढ़ शहर में नागरिक सुविधाओं और अधोसंरचना के विस्तार के…