• 05/07/2024

ATS ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम! इंडियन मुजाहिदीन के दो आतंकी गिरफ्तार

ATS ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम! इंडियन मुजाहिदीन के दो आतंकी गिरफ्तार
Spread the love

मध्य प्रदेश के खंडवा के एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने छापा मारकर दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।खंडवा में एटीएस की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

 

गुरुवार सुबह करीब 4 बजे ATS की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ शहर के दो स्थानों पर दबिश दी। गुलमोहर कॉलोनी में एक नाबालिग और सलूजा कॉलोनी के एक युवक फैजान के घर पहुंची। करीब 10 से अधिक एटीएस के जवानों ने छापेमारी की।

 

जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया 34 साल का आरोपी मैकेनिक फैजान शेख इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) और इस्लामिक स्टेट (आईएस) की विचारधारा से प्रभावित था।जांच से पता चला है कि शेख सुरक्षाकर्मियों पर लोन वुल्फ अटैक करके नाम कमाना चाहता था और इसके लिए उसने बाकायदा रेकी भी की थी।

 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी प्रतिबंधित संगठन स्टूडेट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के सदस्यों के साथ नियमित संपर्क में रहने के कारण लंबे समय से एटीएस के रडार पर था।संदिग्ध आतंकी के पास से पिस्टल, कारतूस और काफी जिहादी साहित्य बरामद किया गया है। एटीएस के अनुसार, फैजान के निशाने पर सुरक्षा बलों के जवान थे।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर की गई चर्चा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा…

Spread the loveकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं की…