• 16/05/2024

कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट! मां को बेल्ट से पीट-पीट कर दिया घायल..

कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट! मां को बेल्ट से पीट-पीट कर दिया घायल..
Spread the love

मुरैना जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां नशेड़ी बेटे के नशे का एक और बाप शिकार हो गया।नशे के लिए पैसे मांगने पर इनकार करने पर बेटे ने अपने पिता की बेसबॉल के डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी। बीच बचाव करने आई मां को भी पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी गांजा पीने का आदी है और उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं रहती है।

नशे के लिए पैसा देने से इनकार करने पर कर दी हत्या

गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे सुधांशु ने नशे का सेवन करने के लिए पिता से पैसा मांगा। पिता ने उसे पैसे देने से इंकार किया कर दिया। इस बात से उसने अपना आपा खो दिया और बेसबॉल की स्टिक से पिता की पीटाई शुरू कर दी। उसने पिता को पीट-पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। पति को पिटता देख पत्नी शकुंतला बचाने के लिए आगे आई तो उसने अपनी मां पर भी हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई।

पड़ोसियों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। जहां डॉक्टरों ने रवि प्रताप को देखते ही मृत घोषित कर दिया। घायल शकुंतला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर की गई चर्चा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा…

Spread the loveकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं की…