• 08/07/2024

राहुल गांधी के समर्थन में आए शंकराचार्य, जानें ‘हिंदुत्व’ वाले बयान पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने क्या कहा

राहुल गांधी के समर्थन में आए शंकराचार्य, जानें ‘हिंदुत्व’ वाले बयान पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने क्या कहा
Spread the love

कांग्पेस नेता राहुल गांधी के हिंदुत्व पर दिए गए बयान पर देशभर में जमकर बवाल हुआ। हिंदुत्ववादी संगठनों और बीजेपी ने इस बयान की जमकर आलोचना की। देशभर में बयान के खिलाफ धरना-प्रदर्शन भी हुआ। कांग्रेस नेता से उनके इस बयान पर माफी मांगे जाने की मांग भी की गई। इन सबके बीच राहुल गांधी को हिंदू धर्म का प्रतिनिधित्व करने वाले  ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का समर्थन मिल गया है।

अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, “हमने राहुल गांधी का पूरा भाषण ध्यान से सुना है। उन्होंने साफ तौर से इस बात पर जोर दिया कि हिंदू धर्म हिंसा को खारिज करता है।” शंकराचार्य ने राहुल गांधी के भाषण का एडिटेड (कांट-छांटकर) वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की आलोचना भी की। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी के बयान के केवल कुछ अंश शेयर करना भ्रामक और अनैतिक है। इसके लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाना चाहिए।”

दरअसल बीते दिनों राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस के दौरान राहुल गांधी ने सत्ता पक्ष पर आक्रामक प्रहार किया। इस दौरान उन्होंने हिंदुओं को हिंसा से जोड़ते हुए एक बयान दिया, जिसे बाद में सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया। राहुल गांधी के बयान पर सदन में जमकर हंगामा हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खड़े होकर कहा, “ये विषय बहुत गंभीर है, पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना ये गंभीर विषय है।”

पीएम मोदी की इस टिप्पणी के बाद राहुल गांधी ने कहा, “नरेंद्र मोदी जी पूरा हिंदू समाज नहीं है। बीजेपी पूरा हिंदू समाज नहीं है। आरएसएस पूरा हिंदू समाज नहीं है।”

Related post

जलग्रहण प्रबंधन के तहत अधिक से अधिक भूमिगत वृद्धि और आजीविका के कार्यो पर जोर

जलग्रहण प्रबंधन के तहत अधिक से अधिक भूमिगत वृद्धि…

Spread the loveराज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न रायपुर- मुख्य सचि विकासशील की अध्यक्षता में आज…
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के…

Spread the loveरायपुर- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राजधानी रायपुर में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम…
राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सपरिवार देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’

राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा…

Spread the loveमुख्यमंत्री साय ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की भारत की संत परंपरा…