• 08/07/2024

ससुर ने लूटी बहू की अस्मत, झाड़-फूंक के नाम पर डरा धमकाकर करता रहा दुष्कर्म

ससुर ने लूटी बहू की अस्मत, झाड़-फूंक के नाम पर डरा धमकाकर करता रहा दुष्कर्म
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिले में बहू से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। आरोपी ससुर झाड़-फूंक के नाम पर डरा धमका कर बहू का शारीरिक शोषण कर रहा था। बहू की शिकायत पर आरोपी ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

 

मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। बहू अपनी मां के साथ पुलिस थाना पहुंची और अपनी आपबीती पुलिस को बताई। पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद से ही उसपर ससुर की बुरी नजर थी। पारिवारिक जीवन अच्छा चल रहा था। लेकिन इसके बाद ससुर जबरदस्ती डरा धमकाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने लगा।

बताया जा रहा है कि आरोपी ससुर बैगा है और झाड़-फूंक का काम करता था। तबीयत खराब होने पर बहू का भी झाड़-फूंक से इलाज करना शुरू किया। जिसके बाद झाड़-फूंक की आड़ में डरा धमका कर दुष्कर्म करने लगा।

इसके बाद ससुर बार-बार बहू को डरा-धमकाकर कई बार रेप की वारदात को अंजाम देने लगा।इसकी सूचना महिला ने पति को दी, लेकिन पति भी अपने पिता के खिलाफ कुछ नहीं बोल पाया। जिसके बाद बहू अपने मायके चली गई।

 

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…